पीछे खिसकता ऑयल टैंक, आगे जान बचाकर भागते लोग... केरल में भारी बारिश से लैंडस्लाइड
केरल से एक बार फिर डराने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. भारी बारिश के बीच वायनाड के कल्लादी सुरंग निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा हो गया. लगातार हो रही तेज बारिश के कारण निर्माण स्थल पर अचानक भारी मात्रा में मलबा और मिट्टी खिसक गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक मजदूर की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य मजदूर घायल बताए जा रहे हैं. राहत की बात यह है कि अब तक सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. हालांकि चिंता की बात यह है कि अभी भी सात मजदूरों के लापता होने की खबर सामने आ रही है. रेस्क्यू टीम, स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन बल लगातार मौके पर मौजूद हैं और लापता लोगों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है. बारिश और खराब मौसम के कारण बचाव कार्य में चुनौतियां भी सामने आ रही हैं, लेकिन टीम पूरी कोशिश कर रही है कि फंसे हुए लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके.
बुरी खबर! भारत में लॉन्च नहीं होगा इस कंपनी का फ्लैगशिप फोन, रिपोर्ट में सामने आई वजह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO 16 का भारत में लॉन्च फिलहाल कैंसिल माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मेमोरी कॉम्पोनेंट्स की बढ़ती कीमतों के कारण कंपनी अपने फ्लैगशिप लॉन्च प्लान पर दोबारा विचार कर रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
Hindustan

















