बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की दिक्कतें लेकर आता है। इस मौसम में खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं। वहीं दाल-चालव और आटे आदि में भी कीड़े लगने लगते हैं। वहीं नमकीन और बिस्कुट भी जल्दी नरम पड़ जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह हवा में नमी का बढ़ जाना होता है। कई लोग चीजों को सिलने से बचाने के लिए इनको फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन यह भी असरदार तरीका नहीं होता है।
ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे हैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको अपनाने से नमकीन और बिस्कुट बारिश के मौसम में भी कड़क बने रहेंगे। इस नुस्खे के लिए आपको बटर पेपर की जरुरत होगी।
जानें बटर पेपर वाला हैक
जब भी नमकीन-बिस्कुट को आप डिब्बे में रखें तो कंटेनर के अंदर बटर पेपर बिछा दें। इससे अंदर तक नमी नहीं जाएगी। वहीं इस तरीके से डिब्बे में रखी चीजों को सिलने से बचाया जा सकता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
एक साफ और सूखा एयरटाइट कंटेनर लें।
अब डिब्बे के अंदर बटर पेपर बिछा दें।
फिर इसमें नमकीन, बिस्कुट या टोस्ट रख दें।
इसके ऊपर से भी बटर पेपर की एक लेयर रख दें।
अब कंटेनर को अच्छे से बंद कर दें।
इस डिब्बे को ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
एयरटाइट कंटेनर का करें इस्तेमाल
बता दें कि सिर्फ बटर पेपर लगाने से काम नहीं चलेगा, अगर कंटेनर सही से नहीं बंद होता है। ऐसा होने पर नमी अंदर आ जाएगी। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करना चाहिए।
पैकेट को खुला न छोड़ें
कई बार लोग बिस्कुट या नमकीन खाने के बाद पैकेट को खुला ही रहने देते हैं। इसलिए पैकेट खोलने के बाद इस पर या तो क्लिप लगा दें या फिर इसको किसी डिब्बे में रख दें।
Continue reading on the app