PM Modi Indonesia visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'Bintang Adipurna' (स्टार ऑफ इंडोनेशिया) से नवाजा गया। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने आधिकारिक तौर पर यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पीएम मोदी को भेंट किया। यह सम्मान दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी और कूटनीतिक संबंधों की गहराई को दर्शाता है।
पीएम मोदी ने करोड़ों भारतीयों को समर्पित किया सम्मान पुरस्कार स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों का है। यह इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं और हमारे दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और गहरे संबंधों को दर्शाता है। मैं राष्ट्रपति प्रबोवो, इंडोनेशिया सरकार और यहां के निवासियों का हृदय से धन्यवाद करता हूं।"
The conferment of ‘Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia’ Medal of Honour upon PM @narendramodi is a matter of immense pride for all Indians.
A testament to PM Modi’s steadfast efforts towards deepening our Comprehensive Strategic Partnership, as well as stronger India -… pic.twitter.com/MrItbtWpk1
भारत-इंडोनेशिया संबंधों का 'स्वर्ण युग' दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच 'स्वर्ण युग' (Golden Era) की शुरुआत पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत 'इंडोनेशिया इमास' (स्वर्ण इंडोनेशिया) और विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकतांत्रिक मूल्यों और 'विविधता में एकता' को दोनों देशों की साझा ताकत बताते हुए पीएम ने कहा कि चुनाव आयोगों के बीच होने वाला समझौता हमारे लोकतांत्रिक सहयोग को और मजबूत करेगा।
#WATCH | Jakarta: Indonesia President Prabowo Subianto conferred the country's highest honour ’Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia’ medal of honour upon PM Narendra Modi
The Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia “Medal of Honour’ is the highest honour in the… pic.twitter.com/7U6ZgbGxuz
वैश्विक मुद्दों पर एक राय फिलिस्तीन के मुद्दे पर पीएम मोदी ने दो-राज्य समाधान (Two-state solution) और स्थायी शांति का समर्थन दोहराया। उन्होंने वैश्विक अनिश्चितताओं के दौर में संवाद और कूटनीति को अनिवार्य बताया। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर चर्चा करते हुए पीएम ने कहा कि भारत हमेशा से आसियान (ASEAN) की केंद्रीयता को विशेष महत्व देता है और इस दिशा में दोनों देशों का दृष्टिकोण समान है।
भव्य स्वागत और आतिथ्य पीएम मोदी का यह दौरा बेहद खास रहा। जकार्ता में उनके आगमन पर शानदार स्वागत किया गया। घोड़े पर सवार गार्ड्स, गार्ड ऑफ ऑनर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पहले सोमवार को जब पीएम का विमान इंडोनेशियाई हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ, तो वायु सेना के फाइटर जेट्स ने उन्हें 'एस्कॉर्ट' दिया था।
Highlights from a very special welcome in Jakarta last evening…looking forward to the talks with President Prabowo Subianto today.@prabowopic.twitter.com/Zj4xfqCsqR
यात्रा का महत्व और आगामी कार्यक्रम यह पीएम मोदी की इंडोनेशिया की चौथी यात्रा है और 2018 में 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' के बाद पहली द्विपक्षीय यात्रा है। अपनी तीन देशों की यात्रा (इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) के तहत, पीएम मोदी भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' और 'महासागर विजन' को मजबूत करने पर जोर देंगे।
यात्रा के अगले चरण में पीएम मोदी राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल 'प्रम्बानन मंदिर' (योग्याकार्ता) का दौरा करेंगे, जो दोनों देशों के बीच के गहरे सभ्यतागत संबंधों का प्रतीक है।
भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की T20I टीम से विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन को बाहर किए जाने पर हैरानी जताई और उम्मीद जताई कि चयनकर्ताओं ने खिलाड़ी को अपने फ़ैसले के बारे में बता दिया होगा। इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए रहाणे ने सैमसन का समर्थन किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज जल्द ही नेशनल टीम में वापसी करेंगे। रहाणे ने लिखा कि उम्मीद है कि संजू सैमसन से कोई बातचीत हुई होगी। यह अजीब लगता है कि हमारी हालिया T20 वर्ल्ड कप जीत के हीरो को ज़िम्बाब्वे के लिए T20 स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया। उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम में वापसी करेंगे।
BCCI ने 6 जुलाई को ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ तीन मैचों की T20I सीरीज़ के लिए 15 खिलाड़ियों वाली भारतीय टीम का ऐलान किया, जिसके बाद रहाणे ने ये बातें कहीं। भारत के सफल ICC T20 वर्ल्ड कप अभियान में सैमसन के योगदान के बावजूद, उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। इस ऐलान के साथ ही अशोक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और यश ठाकुर को पहली बार भारतीय टीम में बुलाया गया। भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच T20I सीरीज़ 23 जुलाई से शुरू होगी और इसके मैच हरारे में 23, 25 और 26 जुलाई को खेले जाएंगे।
श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही T20I सीरीज़ में डेब्यू करने वाले सूर्यवंशी अपनी जगह बनाए रखेंगे और तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है।
ज़िम्बाब्वे सीरीज़ के लिए भारत की टीम इस प्रकार है: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।