स्पेन ने लगातार छह ‘क्लीन शीट’ के साथ बनाया विश्व कप रिकॉर्ड
स्पेन ने लगातार छह ‘क्लीन शीट’ के साथ बनाया विश्व कप रिकॉर्डVivo लाया दो धांसू फोन: 200mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ मिलेगा 50MP कैमरा, जानें कीमत
Vivo ने चीन में अपने दो नए स्मार्टफोन Vivo G5i और Vivo G5z लॉन्च कर दिए हैं। दोनों डिवाइस डिजाइन, हार्डवेयर और मेमोरी कॉन्फ़िगरेशन के मामले में लगभग एक जैसे हैं। इनमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, बड़ी 7200mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, 120Hz LCD डिस्प्ले और 50MP रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे ये धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं। जानिए इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारें में विस्तार से।
Vivo G5i और Vivo G5z की कीमत
Vivo G5i और Vivo G5z को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इनकी कीमत इस प्रकार है-
- 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: CNY 2,199 (लगभग ₹30,900)
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: CNY 2,899 (लगभग ₹40,700)
दोनों स्मार्टफोन फिलहाल चीन में Obsidian Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
Vivo G5i और Vivo G5z के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
दोनों स्मार्टफोन में 6.75 इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर गेमिंग अनुभव मिलता है।
परफॉर्मेंस के लिए इनमें 4nm आधारित Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Adreno 613 GPU, 8GB तक LPDDR5 RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलते हैं और इनमें Vivo का Blue Heart Little V AI Assistant भी दिया गया है।
ये भी पढ़े-ः Vivo Y500 4G: 8,100mAh की दमदार बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया स्मार्टफोन, जानें कीमत-फीचर्स
50MP कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Vivo G5i और Vivo G5z में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है, जो ऑटोफोकस और 10x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं, हालांकि इनमें OIS और EIS स्टेबिलाइजेशन की सुविधा नहीं दी गई है।
7200mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग
इन स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी खासियत 7200mAh की बड़ी बैटरी है। यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा 33W और 22.5W चार्जिंग स्टैंडर्ड के साथ भी कम्पैटिबल है। फोन में OTG रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।
अन्य फीचर्स
Vivo G5i और Vivo G5z में स्टीरियो ड्यूल स्पीकर, 5G, ड्यूल नैनो SIM, Bluetooth 4.2, NFC, USB Type-C, Wi-Fi Display, Infrared Remote Control, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Face Wake फीचर दिए गए हैं।
सुरक्षा के लिए फोन IP68 और IP69 डस्ट एवं वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आते हैं। साथ ही इन्हें 5-स्टार ड्रॉप और शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिला है। दोनों स्मार्टफोन का वजन 219 ग्राम है और इनकी मोटाई 8.39mm है।
IBC24
Haribhoomi