'ये अनफेयर है...' वैभव सूर्यवंशी पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा, संजू सैमसन को बाहर करने पर कह डाली बड़ी बात
IND vs ENG : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के टी20 दौरे पर है, जहां टीम पांच मैचों की सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज जुलाई में ही खेली. इस सीरीज से टीम के सलामी बल्लेबाजी और विकेटकीपर संजू सैमसन को बाहर कर दिया गया है. इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में खबरा प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से ड्रॉप किया गया और उनकी जगह पर वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया.
भारत और इंग्लैंड का दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 7 जुलाई (मंगलवार) को खेला जाने वाला है. इस मैच में संजू सैमसन खेलेंगे या वैभव सूर्यवंशी को फिर एक बार प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है. आकाश चोपड़ा ने वैभन सूर्यवंशी को मौका देने के चलते संजू सैमसन को बाहर करने पर बड़ी बात बोली है. उन्होंने क्या कहा है. आइए इसे बारे में जानते हैं.
A promising start in Manchester ✅
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 7, 2026
Next Stop ➡️ Nottingham
A #VaibhavSooryavanshi special loading? ????️#ENGvIND, 3rd T20I ???? TUE, 7th JULY, 9 PM Streaming LIVE on JioHotstar pic.twitter.com/6qp8SfPqk3
आकाश चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान
आकाश चोपड़ा ने कहा कि, 'सिर्फ वैभव सूर्यवंशी को जगह देने के लिए संजू सैमसन को बाहर करना गलत है. आपने सिर्फ कुछ खराब पारियों के आधार पर संजू को जज करना बहुत बुरा है, खासकर उनके पिछले योगदान के बाद, वो आपको वर्ल्ड कप दिला चुका है. हालांकि वैभव एक होनहार टैलेंट हैं, लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि वह अच्छा करते रहेंगे और संजू 30-31 साल के हैं, फिर भी भारत के लंबे समय के प्लान का हिस्सा बनने के लिए काफी युवा हैं'.
???? NO GUARANTEE VAIBHAV WILL PERFORM EVERY TIME ????
— Sam (@cricsam02) July 7, 2026
Aakash Chopra said????️: It is unfair to drop Sanju Samson just to make room for Vaibhav Suryavanshi.
- He believes judging Sanju on just a few poor innings is harsh, especially after his past contributions.
- While Vaibhav is a… pic.twitter.com/fYjufXcoHC
आकाश चोपड़ा ने कहा कि, संजू की सिर्फ 3 पारियों खराब हुई हैं. उसके आधार पर आपने उनको बाहर कर दिया. मुझे ये थोड़ा अनफेयर लगता है. आपने प्रभसिमरन सिंह की ओर देखा है, लेकिन संजू क्या अब आपके लॉग ट्रर्म का हिस्सा नहीं है. संजू के करियर में निरंतरता नहीं है लेकिन वो खेल सकता है'.
भारत और इंग्लैंड के स्क्वाड्स
इंडिया : अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव.
इंग्लैंड : फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड.
संजू सैमसन को आयरलैंड के खिलाफ दौरे पर मौका दिया गया था. इंग्लैंड सीरीज में भी वो नजर आ रहे हैं. अब जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया है. क्या ये उनके टी20 करियर का अंत होने वाला है.
जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की T20I टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
ये भी पढ़ें : VIDEO: नेट प्रैक्टिस करते हुए चोटिल हो गए वैभव सूर्यवंशी, दर्द से कराहते हुए रोकी प्रैक्टिस, जानिए कैसी है अब हालत
Indus Water Treaty: सिंधु संधि तोड़ने के बाद बगलिहार डैम पर भारत का नया कदम, पाकिस्तान पर आएगी एक और आफत
Indus Water Treaty: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बाद चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने पर रामबन स्थित बगलिहार डैम के तीन गेट खोल दिए गए हैं. प्रशासन ने इसे जल प्रवाह नियंत्रित करने और डैम की सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम बताया है. आने वाले दिनों में अगर सीमावर्ती क्षेत्रों में इसी तरह बारिश जारी रही तो पीओके और पाकिस्तान के पंजाब में बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18