उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित, विनयपाल सिंह चुने गए अध्यक्ष
Uttarakhand News: उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ के द्विवार्षिक चुनाव सोमवार को सचिवालय परिसर में कराए गए. चुनाव प्रक्रिया के दौरान आम सभा ने आगामी दो वर्ष के लिए संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन कर लिया गया. मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं संघ के संरक्षक तथा मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए और सभी पदों पर सदस्यों ने आपसी सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया.
विनयपाल सिंह चुने गए नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष
नई कार्यकारिणी में विनयपाल सिंह को अध्यक्ष चुना गया है. जबकि पूनम नई कार्यकारिणी की उपाध्यक्ष बनी हैं. जबकि दिनेश उनियाल को महासचिव चुना गया है. वहीं राकेश रयाल एवं हेमा चन्द को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई. वहीं मनोज पंवार कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. जबकि कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में आशीष कुमार, नीरज कुमार, नीशू, सूचिता, विशाल और रीना नेगी का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया है.
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जताया आभार
चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के सदस्यों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत और एकजुट बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी. साथ ही कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संघ की गतिविधियों को और बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की.
ये भी पढ़ें: धामी सरकार का प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम, स्वरोजगार और कौशल विकास पर जोर
EXPLAINER: ड्रॉ हुआ पहला टेस्ट, तो क्या WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया? समझिए कितना होगा नुकसान
EXPLAINER: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है. जहां, दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. गॉल टेस्ट के शुरुआती दो दिन बारिश ने काफी खलल डाला, जिसके चलते महज 116 ओवर का खेल ही हो सका था. इतना ही नहीं आगे भी गॉल में बारिश की संभावना है, जिसके चलते भारत-श्रीलंका के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने की संभावना बनने लगी है. मगर, यदि ये टेस्ट ड्रॉ होता है, तो भारत की मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगी और WTC फाइनल की संभावनाओं पर असर पड़ेगा.
बारिश ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के शुरुआती 2 दिनों का खेल बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ. नतीजा ये रहा कि जहां, 180 ओवर का खेल हो सकता था, वहां सिर्फ 116 ओवर का ही खेल हो सका. ऐसे में अब गॉल टेस्ट में अगर आगे भी बारिश आती है और मैच रुकता है, तो यकीनन इसके ड्रॉ के चांसेस बन जाएंगे, जो टीम इंडिया को कभी गवारा नहीं होगा.
ड्रॉ क्यों नहीं चाहता भारत?
टीम इंडिया कभी नहीं चाहेगी कि श्रीलंका के साथ खेले जा रहे दोनों मैचों में से कोई भी मैच ड्रॉ पर खत्म हो. दरअसल, टीम इंडिया को अगर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है, तो उसे हर हाल में गॉल में जीत दर्ज करनी होगी. यदि मैच ड्रॉ पर खत्म होता है, तो टीम इंडिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइल में पहुंचने की उम्मीद को चोट पहुंचेगी. यही वजह है कि भारत इसे ड्रॉ पर खत्म होता नहीं देखना चाहेगा.
ड्रॉ हुआ तो बढ़ेंगी मुश्किलें
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारतीय क्रिकेट टीम में पांचवें स्थान पर है. टीम इंडिया ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, 4 मैच में हार का सामना किया है और 1 मैच ड्रा हुआ है. भारत के पास 52 प्वॉइंट्स हैं और 48.15 PCT है. इस तरह टीम इंडिया पांचवें नंबर पर है, वहीं श्रीलंका टीम 20 प्वॉइंट्स और 41.67 PCT के साथ पांचवें स्थान पर है.
ICC नियमों के अनुसार, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंडर एक टेस्ट मैच जीतने पर 12 और ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को चार-चार अंक मिलते हैं. मैच से पहले भारत के 9 मैचों में 52 प्वाइंट्स हैं, जबकि उसका प्वाइंट्स प्रतिशत 48.15% है और टीम गिल फिलहाल पांचवें नंबर पर है. गॉल टेस्ट अगर किसी भी पहलू से ड्रा होता है तो भारत के WTC में 10 मैचों के साथ (52+4) 56 प्वाइंट्स हो जाएंगे. लेकिन उसका प्वाइंट्स प्रतिशत 48.15% से गिरकर 46.67 प्रतिशत हो जाएगा. टीम इंडिया की रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा और उसकी पांचवीं पायदान बरकरार रहेगी.
A look at the current #WTC27 standings after Bangladesh's stellar victory against Australia ????
— ICC (@ICC) August 16, 2026
????: https://t.co/TJt9cbipMe pic.twitter.com/STlrZu6ZUy
भारत को WTC के इस संस्करण में कितने मैच खेलने हैं?
भारतीय क्रिकेट टीम को 2025-27 वाले संस्करण में अभी कुल 9 मैच और खेलने हैं. टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इसके बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी और 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलेगी. ऐसे में भारत के पास इस संस्करण में अभी 9 मैच खेलने हैं, जिसके बाद ही फैसला होगा कि टीम इंडिया फाइनल में पहुंचेगी या नहीं.
कैसे फाइनल में पहुंच सकता है भारत?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप 2025-27 में भारतीय क्रिकेट टीम को 9 मुकाबले खेलने हैं और एक मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी है. अगर भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचना है, तो कोशिश करनी होगी कि वह सभी मैच जीते, ताकि दूसरी टीमों पर निर्भर न रहना पड़े. इतना ही नहीं अगर टीम इसमें से 7 मैच जीतने में कामयाब होती है, तो टीम इंडिया को दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. टीम इंडिया 8 मुकाबले जीत लेती है तो उसका पीसीटी 68.5 हो जाएगा और टीम इंडिया अपने बाकी सभी 9 मुकाबले जीत जाती है तो उसका पॉइंट्स परसेंट 74.1 हो जाएगा और उसके फाइनल में जाने की दावेदारी प्रबल हो जाएगी.
WTC फाइनल की उम्मीदों को लगेगा झटका
श्रीलंका के साथ खेला जा रहा गॉल टेस्ट अगर ड्रॉ होता है, तो ये टीम इंडिया के लिए WTC Final खेलने की उम्मीदों के लिए बड़ा झटका साबित होगा क्योंकि उसके फाइल में खेलने के समीकरण मुश्किल हो जाएंगे. नतीजा यह होगा कि टीम गिल को फाइनल में पहुंचने के लिए बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे. ड्रॉ की स्थिति में भारत अपने दम पर आसानी से कट-ऑफ PCT (आमतौर पर 60% से ऊपर) हासिल करने की स्थिति से दूर होने लगेगा और उसे ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका व न्यूजीलैंड जैसी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ सकता है.
कैसा रहने वाला है चौथे और पांचवें दिन गॉल का मौसम?
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच के पहले और दूसरे दिन बारिश हुई, जिसके चलते सिर्फ 116 ओवर का खेल ही हो पाया था. अब आइए जानते हैं कि चौथे दिन और पांचवें दिन गॉल के मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है. जहां, मंगलवार को 56% बारिश की संभावना है, तो वहीं बुधवार को 57% बारिश के चांसेस हैं. यहां देखिए दोनों दिन कैसा मौसम रहेगा:-
चौथा दिन: बारिश की संभावना 56%, तापमान 30 डिग्री से 28 डिग्री तक, हवा 13 किलोमीटर प्रतिघंटे, ह्यूमिडिटी 75%
पांचवां दिन: बारिश की संभावना 57%, तापमान 30 डिग्री से 26 डिग्री तक, हवा 26 किलोमीटर प्रतिघंटे, ह्यूमिडिटी 75%
यहां देखें ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका
| रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | अंक | PCT |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 0 | 84 | 77.78% |
| 2 | दक्षिण अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 0 | 36 | 75.00% |
| 3 | न्यूजीलैंड | 6 | 4 | 1 | 1 | 40 | 72.22% |
| 4 | बांग्लादेश | 5 | 3 | 1 | 1 | 40 | 66.67% |
| 5 | भारत | 9 | 4 | 4 | 1 | 52 | 48.15% |
| 6 | श्रीलंका | 4 | 1 | 1 | 2 | 16 | 41.67% |
| 7 | इंग्लैंड | 13 | 4 | 8 | 1 | 38 | 24.36% |
| 8 | पाकिस्तान | 6 | 2 | 4 | 0 | 4 | 22.22% |
| 9 | वेस्टइंडीज | 12 | 2 | 8 | 2 | 4 | 20.83% |
ये भी पढ़ें: कमाल की शुरुआत! पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने भारत को ऐसे दिलाई सफलता, बैकफुट पर श्रीलंका
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









