A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

IND vs ENG T20: लगातार तीन हार से दबाव में भारत, तीसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगी श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया

india vs england 3rd T20I:  इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के सामने सीरीज में बने रहने की बड़ी चुनौती होगी। ट्रेंट ब्रिज में मंगलवार को खेले जाने वाले इस मैच में हार भारत के लिए सीरीज लगभग खत्म कर सकती। दूसरी ओर इंग्लैंड पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगा।

भारत ने पिछले टी20 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू कराया। 15 साल 99 दिन की उम्र में भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा मेल क्रिकेटर बने वैभव ने आते ही अपनी पहली गेंद पर जोफ्रा आर्चर को छक्का जड़कर सुर्खियां बटोर लीं। हालांकि उनकी 10 गेंदों की छोटी लेकिन आक्रामक पारी टीम के काम नहीं आई। वैभव और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई थी। लेकिन बाकी बल्लेबाज उस लय को बड़ी पारी में नहीं बदल सके।

बिश्नोई की हो सकती छुट्टी
गेंदबाजी में भी भारत की रणनीति सवालों के घेरे में रही। रवि बिश्नोई अपनी लय में नजर नहीं आए और इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी कर मैच का रुख बदल दिया।

भारत लगातार 3 टी20 हारा 
डरहम में बारिश के कारण रद्द हुए मुकाबले को छोड़ दें तो भारत लगातार तीन पूरे हुए टी20 इंटरनेशनल मैच हार चुका। ऐसा 2021 के बाद पहली बार हुआ है। उस समय श्रीलंका दौरे पर दूसरी टीम को हार मिली थी और फिर टी20 विश्व कप के शुरुआती दो मुकाबलों में भी भारत को शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी का इम्तेहान
टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान को हटाकर श्रेयस अय्यर को नई जिम्मेदारी देने के बाद टीम मैनेजमेंट 2028 टी20 विश्व कप को ध्यान में रखकर नई टीम तैयार कर रहा। यही वजह है कि लगातार प्रयोग देखने को मिल रहे। हालांकि इन बदलावों का असर प्रदर्शन पर भी दिखाई दे रहा। टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन भी शुरुआती तीन मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद अंतिम 11 से बाहर हो गए।

उधर इंग्लैंड के लिए भी यह सीरीज काफी अहम है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने और बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद टीम दबाव में थी। लेकिन मैनचेस्टर में मिली जीत ने उसका आत्मविश्वास बढ़ा दिया। युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल की शानदार पारी ने इंग्लैंड को सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी।

वैभव पर सबकी नजरें रहेंगी
इस मुकाबले में दो खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी। भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से प्रभावित करना चाहेंगे। वहीं इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। पिछले 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वह सिर्फ एक बार 30 रन का आंकड़ा पार कर सके हैं और पिछले मुकाबले में खाता भी नहीं खोल पाए थे।

इंग्लैंड ने 1 दिन पहले घोषित की प्लेइंग-11
इंग्लैंड ने तीसरे टी20 के लिए अपनी विजयी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं भारत में एक बदलाव देखने को मिल सकता। कप्तान श्रेयस अय्यर पिछले मैच में बल्लेबाजी के दौरान हाथ में चोट लगने के बावजूद मैदान पर उतरे थे और उनके खेलने की उम्मीद है। हालांकि रवि बिश्नोई की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे या वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता।

ट्रेंट ब्रिज में बड़ा स्कोर बन सकता
ट्रेंट ब्रिज की पिच पहले बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यहां गेंदबाजों को भी अच्छी मदद मिलने लगी है। इस सीजन टी20 ब्लास्ट में यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 165 रन रहा है। मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

आंकड़ों की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही सचिन तेंदुलकर का सबसे कम उम्र में भारत के लिए पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद अगर इस मैच में दो विकेट लेते हैं तो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।

भारत (संभावित-11): 1 अभिषेक शर्मा, 2 वैभव सूर्यवंशी, 3 इशान किशन (विकेट कीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षित राणा, 9 अर्शदीप सिंह, 10 प्रिंस यादव/सूर्यांश शेडगे/वाशिंगटन सुंदर, 11 वरुण चक्रवर्ती। 

इंग्लैंड: 1 फिल साल्ट, 2 जोस बटलर (विकेट कीपर), 3 हैरी ब्रूक (कप्तान), 4 जैकब बेथेल, 5 टॉम बैंटन, 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 लियाम डॉसन, 9 आदिल राशिद, 10 जोफ्रा आर्चर, 11 जोश टंग

Continue reading on the app

चमक उठेंगी पुरानी चप्पलें ! घर पर इन ट्रिक्स से करें फुटवियर मेकओवर

Old Heels Makeover Ideas: पुरानी हील्स, सैडल से स्नीकर्स को घर पर आसान ट्रिक्स से नया और स्टाइलिश लुक दें। अगर आपके भी पुरानी फुटवियर्स का अंबार हैं ये हैक्स काम आसान करेंगी।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: चोट के बावजूद वैभव सूर्यवंशी ने दिखाई 'बिहारी जिद'... मैदान पर ही दर्द से तड़पे, फिर जो हुआ वो हैरान करने वाला है

Vaibhav Sooryavanshi ball hit on chest: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे 'करो या मरो' वाले टी20 मैच से पहले ट्रेंटब्रिज के नेट्स पर बड़ा हादसा टल गया. बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट रघु की एक तेज और तीखी बाउंसर वैभव सूर्यवंशी के छाती और पेट के बीच जा लगी, जिससे वह दर्द से तड़प उठे. हालांकि, महज 5 मिनट में इस जांबाज खिलाड़ी ने दोबारा क्रीज पर लौटकर अपनी कमजोरी को ही ताकत बना लिया. Tue, 7 Jul 2026 09:43:40 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Case: दान चोरी केस में कैमरे ने खोल दिया सबसे बड़ा राज! Ayodhya | News18 UP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T05:15:32+00:00

Bengal Politics: दिलीप घोष ने ममता बनर्जी के कैंडल मार्च को बताया 'Drama #dilipghosh #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T05:02:49+00:00

EPFO Portal Update : PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! | UMANG App | Breaking News | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T05:00:13+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: Ram Mandir की 200 kg Silver की ईंटों का सच आया सामने! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T05:07:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once