Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

7 जुलाई को कितना महंगा है पेट्रोल-डीजल? शहरवार रेट देखें

Petrol Diesel Price Today 7 July 2026: हर दिन की तरह आज भी पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं. जानें 7 जुलाई की शहरवार कीमतें और जरूरी अपडेट क्या हैं.

The post 7 जुलाई को कितना महंगा है पेट्रोल-डीजल? शहरवार रेट देखें appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Love Horoscope For 7 July 2026 | आज का प्रेम राशिफल 7 जुलाई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

दैनिक प्रेम राशिफल 7 जुलाई 2026: इन राशियों के जातकों में आज रोमांटिक माहौल रहने की संभावना है। सभी सूर्य राशियों के लिए दैनिक ज्योतिषीय भविष्यवाणियां पाएं।

मेष राशि
आज आपके रिश्ते में प्रेम की कोई कमी नहीं रहेगी, लेकिन एक अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है कि कहीं चीजें बदल न जाएं। आपके सितारे संकेत दे रहे हैं कि आपकी कोई पुरानी दबी हुई बात आज सामने आ सकती है। सतर्क रहें, अपने साथी से कुछ भी न छुपाएं, क्योंकि छोटा सा झूठ भी बड़े भरोसे को तोड़ सकता है।

वृषभ राशि
जीवनसाथी के साथ आज बहुत ही रोमांटिक और सुकून भरे पल बीतेंगे, लेकिन इस सुख के पीछे ग्रहों की एक ऐसी चाल भी है जो अचानक गलतफहमी पैदा कर सकती है। तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर अपने साथी पर शक करने की भूल न करें। सतर्क रहें, बाहरी लोगों को अपने निजी जीवन में दखल न देने दें, अन्यथा रिश्ते में दरार आ सकती है।

मिथुन राशि
आज पार्टनर का व्यवहार आपके प्रति बेहद संवेदनशील और सुरक्षात्मक रहेगा, जिससे आपको असीम प्रेम का अहसास होगा। हालांकि, मन में यह डर बना रहेगा कि क्या यह प्रेम हमेशा ऐसा ही रहेगा। सतर्क रहें, अपनी अत्यधिक उम्मीदों के बोझ से पार्टनर को परेशान न करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा एक छोटी सी तीखी बात आज के खूबसूरत माहौल को बिगाड़ सकती है।

कर्क राशि
आज आपका दिल अपने हमसफर के लिए पूरी तरह धड़केगा और आप उनके बेहद करीब महसूस करेंगे। लेकिन आज चंद्रमा की स्थिति आपको थोड़ा भावुक और असुरक्षित बना सकती है, जिससे रिश्ता खोने का डर मन में बैठ सकता है। सतर्क रहें, अतीत की कड़वी यादों को आज के खुशनुमा माहौल पर हावी न होने दें।

सिंह राशि
आज आपका प्रेम जीवन बहुत ही ऊर्जावान और आकर्षक रहेगा, पार्टनर आपकी हर बात मानने को तैयार दिखेगा। परंतु, इस अत्यधिक अधिकार की भावना के पीछे एक डर भी है कि कहीं आपका अहंकार रिश्ते को चोट न पहुँचा दे। सतर्क रहें, साथी की खामोशी को नजरअंदाज न करें। उनके मन में क्या चल रहा है, यह जानने की कोशिश करें।

कन्या राशि
आज रिश्ते में समर्पण और ईमानदारी की खुशबू रहेगी, जो आपको एक सुरक्षित भविष्य का अहसास कराएगी। लेकिन आज का दिन आपको सतर्क भी कर रहा है कि वित्तीय मामलों या पैसों के लेन-देन को अपने प्रेम के बीच में न आने दें। थोड़ा सा भी आर्थिक मतभेद आपके बने-बनाए रिश्ते में कड़वाहट का डर पैदा कर सकता है।

तुला राशि
आज आप दोनों के बीच का आकर्षण और रोमांस चरम पर होगा, ऐसा लगेगा जैसे पूरी दुनिया ही थम गई है। लेकिन इस गहरे प्रेम के बीच एक सावधानी भी जरूरी है। सतर्क रहें कि आप अपनी लव लाइफ में इतने न खो जाएं कि अपने परिवार या अन्य जरूरी जिम्मेदारियों को भूल जाएं। संतुलन न बनाने का डर आगे चलकर बड़ी बहस का कारण बन सकता है।

वृश्चिक राशि
ग्रहों की स्थिति आज आपके प्रेम संबंधों में बहुत अधिक तीव्रता और जुनून लेकर आ रही है। आपका पार्टनर आज आपके लिए कुछ बड़ा कर सकता है, लेकिन आपकी अत्यधिक पजेसिव (अधिकार जताने की) आदत उनके मन में एक डर या घुटन पैदा कर सकती है। सतर्क रहें, रिश्ते में जरूरत से ज्यादा पाबंदियां न लगाएं, उन्हें खुलकर सांस लेने का मौका दें।

धनु राशि
आज आपके रिश्ते में एक नई उम्मीद और सुखद बदलाव आने के योग हैं, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। हालांकि, ग्रहों का इशारा है कि आज किसी पुराने प्रेमी या दोस्त की वापसी आपके वर्तमान रिश्ते में भूचाल ला सकती है। सतर्क रहें, अपने वर्तमान साथी के विश्वास को सर्वोपरि रखें और किसी भी ऐसी स्थिति से दूर रहें जो उनके मन में असुरक्षा का डर पैदा करे।

मकर राशि
वैवाहिक जीवन में आज प्रेम और जिम्मेदारी का एक अनूठा तालमेल देखने को मिलेगा, जिससे आपका रिश्ता और परिपक्व होगा। लेकिन रोजमर्रा की व्यस्तता के कारण साथी का बदला हुआ मिजाज आपको थोड़ा डरा सकता है। सतर्क रहें, उनकी थकान या उदासी को केवल गुस्सा न समझें, बल्कि उनके पास बैठकर उनकी परेशानी साझा करें।

कुंभ राशि
आज आपका पार्टनर आप पर अपना पूरा प्यार लुटाएगा और आपकी हर छोटी जरूरत का ध्यान रखेगा। इस असीम प्रेम के बीच आपके मन में यह डर आ सकता है कि आप इस प्यार के बदले उन्हें उतना समय नहीं दे पा रहे हैं। सतर्क रहें, अपने काम और प्यार के बीच की रेखा को स्पष्ट रखें। समय न दे पाना आज किसी बड़ी गलतफहमी की वजह बन सकता है।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए गहरे भावनात्मक जुड़ाव और आत्मिक प्रेम का है, साथी की आँखों में आपको अपने लिए अगाध श्रद्धा दिखेगी। लेकिन सितारे चेतावनी दे रहे हैं कि आज सोशल मीडिया या किसी बाहरी गॉसिप के कारण आपके रिश्ते पर नजर लग सकती है। सतर्क रहें, अपने रिश्ते की निजी बातों को दुनिया के सामने जाहिर न करें, गोपनीयता बनाए रखना ही आज आपके प्रेम को सुरक्षित रखेगा।

आज का लव टिप: प्रेम में भय और सतर्कता का होना बुरा नहीं है, यह इस बात का प्रमाण है कि आप उस व्यक्ति को खोना नहीं चाहते। बस अपनी सतर्कता को कभी भी शक का रूप न लेने दें।

Continue reading on the app

  Sports

Team India में चयन पर भावुक हुए Yash Thakur, बोले- आज पापा का सपना पूरा हुआ।

 जब विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के दौरान भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में कदम रखेंगे तो यह किसी अनुभवहीन खिलाड़ी की कहानी नहीं होगी। यह एक ऐसे खिलाड़ी की कहानी होगी जिसने पिछले लगभग एक दशक से घरेलू क्रिकेट में जमकर पसीना बहाया है। यह एक ऐसे खिलाड़ी की कहानी होगी जिसके पिता ने अपने बेटे को भारतीय टीम की तरफ से खेलने का सपना देखा था। अब जबकि यह सपना साकार होने के करीब है तब दुर्भाग्य से उनके पिता इसे देखने के लिए जीवित नहीं हैं। 27 वर्षीय ठाकुर को हाल ही में श्रीलंका के भारत ए दौरे से लौटने के बाद नागपुर हवाई अड्डे पर अपना सामान लेने का इंतजार करते समय शायद उनके पेशेवर जीवन का अब तक का सबसे महत्वपूर्ण फोन कॉल आया।

यह फोन जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की टीम में उनके पहली बार चयन की सूचना देने के लिए था। भारतीय टीम इस दौरे में 23 से 26 जुलाई तक तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। यश ठाकुर ने पीटीआई से कहा, ‘‘सच कहूं तो मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी क्योंकि मैं श्रीलंका दौरे से अभी-अभी लौटा था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतनी जल्दी भारतीय टीम में जगह मिल जाएगी।’’ उन्होंने 2017 में लिस्ट ए क्रिकेट में पदार्पण किया था और 57 मैचों में वह 100 विकेट के करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने 74 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें दो अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए 22 आईपीएल मैच भी शामिल हैं। इसके अलावा, लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ आईपीएल के दौरान भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के साथ उनकी अच्छी जान-पहचान भी रही है। ऐसे में ठाकुर को अनुभवहीन कहना गलत होगा।

वह वास्तव में भारतीय क्रिकेट प्रणाली का एक आदर्श उदाहरण हैं, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी, ईरानी कप और विजय हजारे ट्रॉफी खेली हैं और बाद में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के संभावित तेज गेंदबाजों की सूची में शामिल किया गया था। उन्हें विश्वास है कि भारत की सीनियर टीम की तरफ से खेलने का उनका सपना जल्द ही सरकार हो जाएगा। यह सपना सिर्फ उनका ही नहीं था।

उनके पिता रविसिंह ठाकुर भी इसमें पूरी तरह से समर्पित थे, लेकिन 2023 में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था और वह अब इस सपने को साकार होते देखने के लिए इस दुनिया में नहीं हैं। इसके बाद हालांकि ठाकुर की मां काजल और बड़ी बहन ने उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

ठाकुर ने कहा ‘‘मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। मैं अभी भी इसे समझ नहीं पा रहा हूं। इसे पूरी तरह से स्वीकार करने में थोड़ा समय लगेगा। घर में सभी लोग काफी खुश हैं और अभी भी सारी भावनाएं उमड़ रही हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे पिताजी, मेरे परिवार का सपना था कि मैं भारत की तरफ से खेलूं। भारतीय टीम में चयन से यह सपना पूरा हो गया।’’ अपने जीवन के सबसे कठिन दौर के बारे में बात करते हुए, ठाकुर ने याद किया कि कैसे उनके पिता के अचानक निधन ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया था। उन्होंने कहा,‘‘मैं उस समय नागपुर में था। वह मेरे लिए बहुत मुश्किल समय था। मुझे इस क्षति से उबरने में काफी समय लगा।

लेकिन मेरे पिताजी कहते थे कि चाहे कुछ भी हो जाए मुझे अपने सपने को नहीं भूलना है और उसे साकार करने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखनी है। उनके इन शब्दों में मुझे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।’’ ठाकुर को यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं है कि उनकी क्रिकेट यात्रा का श्रेय उनके माता-पिता को जाता है, जिन्होंने मध्यम स्तर के व्यवसायी परिवार से होने की वित्तीय बाधाओं के बावजूद उनका समर्थन किया।

ठाकुर ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे कभी क्रिकेट खेलने से मना नहीं किया। मैंने जो भी फैसला लिया, वे मेरे साथ खड़े रहे। मैं उन्हें इसका पूरा श्रेय देता हूं। मैं एक साधारण परिवार से आता हूं।’’ ठाकुर ने मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल के साथ भारत की अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड का दौरा किया था, लेकिन उस साल उन्हें अंडर-19 विश्व कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली।

इसके बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत जारी रखी। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ समय से मुझे भारत ए की तरफ से खेलने के काफी मौके मिले जिससे मुझे लगने लग गया था कि मैं भारत की सीनियर टीम में जगह बना सकता हूं। लेकिन इसके साथ ही मैं यह अच्छी तरह से समझता था कि इसके लिए मुझे लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

Tue, 07 Jul 2026 18:04:41 +0530

  Videos
See all

इस्तीफे के पीछे असली वजह क्या? चढ़ावा केस में उठे सवाल | #RamMandir #Ayodhya #champatrai #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T13:45:54+00:00

SIT ने दान की गिनती पर उठाए सवाल, जांच में नई दिशा | #RamMandir #SIT #Ayodhya #champatrai #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T13:45:20+00:00

चढ़ावा चोरी केस में तीन बड़े आरोपी पुलिस रिमांड में | #RamMandir #champatrai #Ayodhya #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T13:44:11+00:00

चढ़ावा केस में Anukalp Mishra के घर पहुंचेगी पुलिस | #RamMandir #Ayodhya #UPPolice #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T13:43:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers