Rahul Gandhi Targets PM Modi: ‘देखिए आपकी NTA ने क्या किया’… राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, UGC-NET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर कही ये बात
Rahul Gandhi Targets PM Modi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।Regal Resources का Q1 Results धमाका: शुद्ध मुनाफे में 47% का जोरदार उछाल, Export Market में बढ़ी हिस्सेदारी
मक्का आधारित विशेष उत्पाद बनाने वाली कंपनी रीगल रिसोर्सेज का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 47 प्रतिशत बढ़कर 13.32 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 9.06 करोड़ रुपये था। कंपनी ने सोमवार को बयान में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 202.57 करोड़ रुपये रह गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 247 करोड़ रुपये थी।
इस दौरान कुल खर्च भी घटकर 185 करोड़ रुपये रह गया जो पिछले साल 235 करोड़ रुपये था। रीगल रिसोर्सेज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनिल किशोरपुरिया ने कहा कि मूल्यवर्धित उत्पादों पर मुनाफा बढ़ने से कंपनी को लाभ हुआ। कंपनी की मक्का प्रसंस्करण की मात्रा 7.6 प्रतिशत बढ़कर 69,689 टन हो गई जो एक साल पहले 64,770 टन थी।
वहीं राजस्व में निर्यात की हिस्सेदारी बढ़कर 10.4 प्रतिशत हो गई जो एक साल पहले 4.9 प्रतिशत थी। समीक्षाधीन तिमाही में रीगल ने अपनी मक्का प्रसंस्करण क्षमता दोगुनी कर 1,650 टन प्रतिदिन कर दी, जो पहले 825 टन प्रतिदिन थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
prabhasakshi








