IMD Weather News Today LIVE: मुंबई, ठाणे और पालघर में आज स्कूल बंद, मौसम विभाग का बादल फटने का अलर्ट
IMD Weather News Today LIVE: देश के तकरीबन सभी हिस्सों में मानसून सक्रिय हो चुका है. इस वजह से कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर में मूसलाधार बारिश से हालात बेहद खराब हो गए हैं. राहत वाली खबर यह है कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को फिर से खोल दिया गया है. उधर, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश ने हालत खराब कर रखी है.
फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हुए तो रोनाल्डो नहीं रोक पाए आंसू, स्पेन से मिली हार से खत्म हुआ पुर्तगाल का सफर
FIFA WORLD CUP 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 राउंड में पुर्तगाल को स्पेन के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. ये 2 क्वालिटी टीमों के बीच हुआ एक कड़ा मुकाबला था, जिसने सभी को रोमांचित किया. हालांकि, आखिर में इंजरी टाइम में स्पेन की ओर से मिकेल मेरिनो ने गोल किया और इसी के साथ स्पेन ने मैच अपने नाम कर लिया. फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद रोनाल्डो अपनी भावनाएं छिपा नहीं पाए और वह सबके सामने ही इमोशनल हो गए.
स्पेन से 0-1 से हारकर बाहर हुआ पुर्तगाल
पुर्तगाल और स्पेन बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में पुर्तगाल की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी और स्पेन ने इंजरी टाइम में एक गोल करके मैच को 0-1 से अपने नाम कर लिया. दोनों टीमों ने पूरे मैच में शानदार डिफेंस और गेंद पर नियंत्रण दिखाया, जिससे निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं हो सका.
जब मैच अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी स्पेन के सब्स्टिट्यूट प्लेयर मिकेल मेरिनो ने इंजरी टाइम (90+1वें मिनट) में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. इस जीत के साथ स्पेन ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप करियर हार के साथ समाप्त हो गया. मुकाबला काफी कड़ा रहा, लेकिन आखिर में स्पेन ने बाजी मार ली.
“He ganado tres títulos con Portugal. Antes de Cristiano, Portugal no había ganado nada.
— Sudanalytics (@sudanalytics_) July 6, 2026
El mayor título que gané en la Selección fue la Euro 2016. PARA MÍ, TIENE LA MISMA DIMENSIÓN QUE UN MUNDIAL”.
Cristiano Ronaldo. ???????????? pic.twitter.com/dBe8akbXCi
क्रिस्टियानो रोनाल्डो हुए इमोशनल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल के बाहर होने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने आंसू रोक नहीं पाए और मैदान पर ही इमोशनल हो गए. मैच की फाइनल व्हिसिल बजने के बाद रोनाल्डो के आंखों में आंसू थे. सिर्फ रोनाल्डो के ही नहीं बल्कि उनकी टीम के साथी खिलाड़ी भी काफी निराश नजर आए. उनका ये इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस भी लगातार इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Bahkan yang terbaik pun tidak bisa menulis ulang takdir.
— PanditFootball.com (@panditfootball) July 6, 2026
Cristiano Ronaldo akhirnya harus menerima kenyataan pahit bahwa dirinya memang tidak pernah ditakdirkan untuk memenangkan Piala Dunia. Meski telah menjaga fisik di level tertinggi hingga usia 41 tahun demi memimpin… pic.twitter.com/PGhIcbxT7z
मैच खत्म होने के बाद रोनाल्डो ने कहा, "विश्व कप को इस तरह अलविदा कहना मुझे बहुत दुख दे रहा है, लेकिन जैसा कि मैंने मैच से पहले कहा था, मैंने अपना सब कुछ दिया और मैं साफ मन से विदा ले रहा हूं. यही फुटबॉल है, आपको इसे स्वीकार करना होगा और आगे बढ़ना होगा. यह मेरा आखिरी विश्व कप है और परिवार के साथ समय बिताने और शांत होने के बाद मैं अन्य चीजों के बारे में सोचूंगा."
रोनाल्डो अब फीफा वर्ल्ड कप में नहीं खेलते दिखेंगे
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में स्पेन के खिलाफ खेला गया मुकाबला क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए आखिरी फीफा वर्ल्ड कप मैच रहा. 41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सफर खत्म हो गया.
Yamil Yamal saying goodbye to Cristiano Ronaldo. ???? pic.twitter.com/zcmnyEtQbq
— Zoom Afrika (@zoomafrika1) July 6, 2026
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही रोनाल्डो ने साफ कर दिया था कि यह उनके करियर का आखिरी फीफा वर्ल्ड कप होगा. आपको बता दें, रोनाल्डो ने अपने पूरे वर्ल्ड कप करियर में 27 मैच खेले, जिसमें 11 गोल किए. लगातार 6 अलग-अलग विश्व कप टूर्नामेंटों में गोल करने का रिकॉर्ड रोनाल्डो के नाम दर्ज है.
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप को खुश करने के लिए बदल गए FIFA के नियम? बालोगुन को मिले रेड कार्ड के बाद से क्यों शुरू हुआ विवाद?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation





















