अंशुला को मंडप में ऐसे लेकर गए अर्जुन, बोनी कपूर ने सामने से थामा हाथ, खुश दिखी दुल्हन, वीडियो वायरल
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की धूमधाम से शादी हुई. शादी में सिर्फ फैमिली, रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए. शादी के दौरान के कई वीडियो अंशुला ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है. एक वीडियो अंशुला की मंडप में एंट्री का है. इस वीडियो में अर्जुन कपूर बहन को मुस्कुराते हुए लेकर मंडप की ओर लेकर जा रहे हैं. बैकग्राउंड में गाना बज रहा है. सामने बोनी कपूर हाथ आगे बढ़कर अंशुला का हाथ थामते हैं और फिर दोनों के साथ मंडप की तरफ चलने लगते हैं. दोनों अंशुला को मंडप पर छोड़कर पीछे की तरफ खड़े होते हैं. वीडियो में अंशुला, बोनी और अर्जुन कपूर काफी खुश दिख रहे हैं.
मूलांक 6 राशिफल 7 जुलाई 2026: बातों से आज करियर और रिश्ते की बदलेगी दिशा, पढ़ें विस्तृत राशिफल
7 जुलाई 2026 मूलांक 6 राशिफल: आज बातों से करियर और रिश्ते की दिशा बदलेगी। प्रेम, करियर, धन और स्वास्थ्य पर विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक, रंग और सलाह के साथ पूरा राशिफल पढ़ें।




















