होर्मुज में फिर जंग शुरू! रूट बदलने पर ईरान ने कई जहाजों पर दागी मिसाइलें
मिडिल ईस्ट में शांति समझौते के बीच होर्मुज स्ट्रेट में फिर हलचल तेज हुई है। एक तरफ ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में एक सप्ताह के कार्यक्रम कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ ईरानी सेना होर्मुज में लगातार अपनी चहलकदमी बनाए हुए है। ईरान ने होर्मुज में कई जहाजों को निशाना बनाया है। इसकी वजह रूट बदलना बताई जा रही है।
एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, ईरान के IRGC ने होर्मुज से गुजर रहे कई कमर्शियल जहाजों पर कम से कम दो मिसाइलें दागीं, जिससे दो जहाजों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा UKMTO के अनुसार, एक जहाज को ओमान के लिमाह से 8 नॉटिकल मील पूर्व में निशाना बनाया गया; यह होर्मुज जलडमरूमध्य से दूर दक्षिण की ओर जा रहा था। हमला जहाज के बाईं ओर (पोर्ट साइड) हुआ। जानकारी के अनुसार, यह इंजन रूम में लगा जिससे आग लग गई; अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह टैंकर 'नकीलात शिपिंग कतर लिमिटेड' का बताया जा रहा है।
BREAKING: Iran's IRGC fired at least two missiles at multiple commercial ships transiting through the Strait of Hormuz, with two commercial ships hit and suffering significant damages, per a US official.
— The Hormuz Letter (@HormuzLetter) July 7, 2026
One of these ships is on fire in the US-backed southern corridor off the…
ईरान ने क्यों किया हमला?
बताया जा रहा है कि यह टैंकर ओमान-IMO ट्रांजिट लेन में चल रहा था, न कि ईरान के 'पर्सियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी' (PGSA) द्वारा तय किए गए रास्तों पर। जबकि ईरान का कहना है कि सिर्फ उसके PGSA रास्तों पर ही सुरक्षित आवाजाही की गारंटी मिलती है, और चेतावनी दी है कि जो जहाज इन रास्तों से हटते हैं, वे सुरक्षा खो देते हैं।
खबर अपडेट की जा रही है...
ईरान का नया नेतृत्व, पुराने शासन से काफ़ी अलग क्यों है
आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई का अंतिम संस्कार ईरान में आए बदलाव की एक और याद दिलाता है. ईरान का नया नेतृ्त्व ज़्यादा ताक़तवर भी दिखता है, लेकिन वह क्या चाहता है?




News Nation
BBC News













.jpg)


