Rashifal Today: 7 जुलाई को किस मूलांक को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी! जानें सबकुछ
Aaj Ka Rashifal: आज नए निवेश या बड़े खर्च से बचना बेहतर रहेगा। यह समय अपनी आर्थिक स्थिति को समझने और भविष्य की योजनाओं को व्यवस्थित करने का है। सोच-समझकर लिए गए फैसले आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आइए जानते हैं कि 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है
'ईरान को कुछ ही घंटों में नष्ट...', अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ट्रंप ने दी बड़ी धमकी
'ईरान को कुछ ही घंटों में नष्ट...', अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ट्रंप ने दी बड़ी धमकी
Trump issues major threat amidst Ali Khamenei funeral proceedings Iran to be destroyed in few hours
US-Iran Tension: अमेरिका-ईरान के बीच भले ही सीजफायर चल रहा हो लेकिन शांति समझौता पर कायम बना रहने दोनों के लिए बड़ा मुश्किल हो रहा है। पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के चलते शांति समझौते पर बातचीत कुछ दिनों के लिए टाल दी गई है। लेकिन ट्रंप की बयानबाजी हालात को गंभीर कर रही है। एक बार फिर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को खुली धमकी दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (स्थानीय समय) को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका या तो ईरान के साथ समझौता करेगा या काम पूरा करेगा। राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि अमेरिका कुछ ही घंटों में ईरान की बिजली और ऊर्जा उत्पादन सुविधाओं को नष्ट कर सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि यदि वाशिंगटन चाहे तो तेहरान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को पंगु बनाने की क्षमता रखता है। ईरान के बारे में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि हम किसी न किसी तरह से जीतेंगे। या तो हम समझौता करेंगे, या फिर हम काम पूरा करेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation


















