Responsive Scrollable Menu

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप- भारत की जीत से शुरुआत:हरिहरन-अर्जुन अगले राउंड में पहुंचे, आयरलैंड की जोड़ी ने मैच छोड़ा

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की है। नई दिल्ली में मेंस डबल्स के पहले राउंड में हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन की जोड़ी ने आयरलैंड के स्कॉट गिल्डिया और पॉल रेनॉल्ड्स को हरा दिया। आयरलैंड की जोड़ी मैच से हटी भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-16 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी 1-0 से आगे थी, तभी आयरलैंड की जोड़ी ने मैच से हटने का फैसला किया। भारत में 17 साल बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हो रहा है। यह चैंपियनशिप 17 से 23 अगस्त तक चलेगी। भारत ने आखिरी बार 2009 में इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। सिंधु का मुकाबला नोबल के साथ भारत की ओर से आज कई बड़े खिलाड़ी कोर्ट पर उतरेंगे। पीवी सिंधु महिला सिंगल्स में आयरलैंड की सोफिया नोबल के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी। सिंधु के नाम वर्ल्ड चैंपियनशिप में 5 मेडल हैं और वह रिकॉर्ड छठा मेडल जीतने के लक्ष्य के साथ उतर रही हैं। आयुष शेट्टी के सामने डिफेंडिंग चैंपियन भारत के आयुष शेट्टी को पहले ही राउंड में बड़ा मुकाबला खेलना है। उनका सामना चीन के टॉप सीड और डिफेंडिंग चैंपियन शी यू ची से होगा। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक 3 मुकाबले हुए हैं और तीनों में भारतीय खिलाड़ी को हार मिली है। 3 पॉइंट्स में मैच के बीच खिलाड़ी रिटायर क्यों होते हैं, टॉप सीड क्या होता है और वर्ल्ड चैंपियनशिप इतनी खास क्यों है 1. मैच के बीच खिलाड़ी रिटायर क्यों होते हैं? बैडमिंटन में रिटायरमेंट का मतलब है कि खिलाड़ी मैच शुरू होने के बाद उसे बीच में छोड़ देता है। इसका सबसे आम कारण चोट या शारीरिक परेशानी होती है। मांसपेशियों में खिंचाव, जोड़ों में दर्द या ऐसी चोट, जिससे आगे खेलना जोखिम भरा हो, इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। रिटायरमेंट होने पर विपक्षी खिलाड़ी को विजेता घोषित किया जाता है। यह वॉकओवर या विड्रॉल से अलग होता है, क्योंकि रिटायरमेंट में मैच शुरू हो चुका होता है। 2. टॉप सीड और डिफेंडिंग चैंपियन क्या होता है? टॉप सीड वह खिलाड़ी या जोड़ी होती है जिसे टूर्नामेंट में उसकी रैंकिंग के आधार पर सबसे मजबूत दावेदार माना जाता है। सीडिंग का मकसद मजबूत खिलाड़ियों को शुरुआती दौर में एक-दूसरे के सामने आने से रोकना होता है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन वह खिलाड़ी होता है जिसने पिछली बार टूर्नामेंट जीता हो और इस बार अपने खिताब को बचाने उतरा हो। इसलिए आयुष शेट्टी के सामने शी यू ची का मुकाबला खास है, क्योंकि शी यू ची डिफेंडिंग चैंपियन हैं। 3. वर्ल्ड चैंपियनशिप इतनी खास क्यों? बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीतने वाला खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियन कहलाता है। ओलंपिक चार साल में एक बार होता है और इसमें क्वालिफिकेशन के जरिए सीमित खिलाड़ी पहुंचते हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप आमतौर पर हर साल होती है, हालांकि ओलंपिक साल में इसका आयोजन नहीं होता। वहीं ऑल इंग्लैंड ओपन एक ऐतिहासिक टूर्नामेंट है, लेकिन यह BWF वर्ल्ड टूर का सुपर 1000 इवेंट है। वर्ल्ड चैंपियनशिप सीधे BWF की वर्ल्ड चैंपियनशिप है, इसलिए दोनों का दर्जा अलग है। ------------- बैडमिंटन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप आज से:भारत 17 साल बाद मेजबानी कर रहा, सिंधु के पास छठा मेडल जीतने का मौका नई दिल्ली में आज से बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप शुरू हो रही है। भारत 17 साल बाद इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। 23 अगस्त तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के मुकाबले इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होंगे।

Continue reading on the app

महिला हॉकी वर्ल्ड कप,भारत ने चीन से 2-2 ड्रॉ खेला:अनुभवी व युवा भारत ने ओलिंपिक मेडलिस्ट चीन को रोका; 11 खिलाड़ियों का डेब्यू

महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। अनुभव और युवा जोश के मिश्रण वाली वर्ल्ड नंबर-9 भारतीय टीम ने अपने पहले ग्रुप मुकाबले में ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट चीन को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया। दबाव भरे इस बड़े मुकाबले में भारत के शानदार प्रदर्शन का राज टीम का अनूठा संयोजन रहा। वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे सभी 16 देशों में भारत एकमात्र ऐसी टीम है, जिसके पास 200+ अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली 5 अनुभवी खिलाड़ी हैं। टीम में 11 ऐसी खिलाड़ी हैं, जो पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही हैं। इसी मिश्रण ने नंबर-4 चीन को हावी नहीं होने दिया। मैच में नवनीत कौर ने 8वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 15वें मिनट में झांग यिंग ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। 25वें मिनट में दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को आगे कर दिया। 39वें मिनट में मा निंग ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और मैच बराबरी पर खत्म हुआ। हॉकी वर्ल्ड कप - भारत की पुरुष टीम वेल्स को हरा चुकी; अब आज इंग्लैंड की चुनौती, जिससे 32 साल से नहीं जीते - भारतीय पुरुष हॉकी टीम वर्ल्ड कप के पूल डी के अपने दूसरे और कड़े मुकाबले में सोमवार शाम 6:30 बजे से वर्ल्ड नंबर-3 इंग्लैंड का सामना करेगी। भारत की नजरें अपने इस मजबूत यूरोपियन प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पिछले 32 वर्षों से चले आ रहे वर्ल्ड कप में जीत के सूखे को खत्म करने पर होंगी। - वर्ल्ड नंबर-8 भारत ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को 16वें नंबर वाली टीम वेल्स पर 3-1 की जीत के साथ की थी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो और संजय ने एक गोल दागा था। ये तीनों ही गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए आए थे। दूसरी ओर, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया था। 1994 से इंग्लैंड को नहीं हरा सका है भारत वर्ल्ड कप में भारत ने इंग्लैंड पर अपनी आखिरी जीत 1994 में सिडनी में दर्ज की थी। इसके बाद 2002, 2006, 2010, 2014 के वर्ल्ड कप में लगातार इंग्लैंड ने भारत को शिकस्त दी। 2023 में दोनों का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा था।

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka Live Score: दूसरी पारी खेलने उतरी टीम इंडिया, चौथे दिन का खेल शुरू

India vs Sri Lanka, 1st Test Live Score: टीम इंडिया को पहली पारी में 178 रन की बढ़त मिली है. अब चौथे दिन वो अपनी दूसरी पारी खेलने उतरेगी. कितने रन का टारगेट गॉल टेस्ट जीतने के लिए काफी होगा? Tue, 18 Aug 2026 09:41:07 +0530

  Videos
See all

Vande Mataram Controversy पर क्या बोले CM Omar Abdullah? #soniagandhi #bjp #congress #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T04:07:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers