Responsive Scrollable Menu

ब्रिटेन में प्रथम विश्व युद्ध के हजारों भारतीय सैनिकों को याद किया गया

ब्रिटेन में प्रथम विश्व युद्ध के हजारों भारतीय सैनिकों को याद किया गया

Continue reading on the app

इलाहाबाद उच्च न्यायालय का राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी से जुड़ी याचिका पर विचार करने से इनकार

इलाहाबाद उच्च न्यायालय का राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी से जुड़ी याचिका पर विचार करने से इनकार

Continue reading on the app

  Sports

श्रेयस की कप्तानी में भारत अब तक नहीं जीता:इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी-20 आज, हार से सीरीज जीतने की उम्मीद खत्म हो जाएगी

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से रात 10 बजे शुरू होगा। इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे है। पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 191 रन का टारगेट 4 विकेट से हासिल कर बढ़त बनाई थी। भारत अगर यह मैच हारती है तो सीरीज जीतने की उम्मीद खत्म हो जाएगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत अब तक एक भी मैच नहीं जीत सका है। वे लगातार 4 मैच गंवा चुके हैं। IPL समेत पिछले 10 टी-20 में श्रेयस 9 मैच हार चुके हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 32 टी-20 खेले गए हैं। इनमें भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 13 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। वैभव से नेचुरल गेम खेलने को कहा- कोटक 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें रहेंगी। दूसरे टी-20 में डेब्यू करने वाले वैभव ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए थे। वे 15 साल 99 दिन की उम्र में भारत के सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बने। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने वैभव से सिर्फ अपना नेचुरल गेम खेलने को कहा है। ईशान टॉप स्कोरर, अर्शदीप टॉप विकेट टेकर बेथेल शानदार फॉर्म में, बटलर रन के लिए जूझ रहे पिच रिपोर्ट और मौसम ट्रेंट ब्रिज को हाई-स्कोरिंग मैदान माना जाता है। 2025 से यहां खेले गए पिछले 15 टी-20 मैचों में 11 बार चेज करने वाली टीम जीती है। यहां पहली पारी में जीत दिलाने वाला औसत स्कोर 191 रन रहा है। हालांकि इस सीजन इंग्लैंड के डोमेस्टिक टी-20 ब्लास्ट में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 165 रन रहा है। मंगलवार को नॉटिंघम में मौसम साफ रहने और तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आंकड़ों में मुकाबला इंग्लैंड बिना बदलाव उतरेगा, भारत चेंज कर सकता है इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 के लिए अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत की टीम में बदलाव संभव है। पिछले मैच में तीन स्पिनर खिलाने की रणनीति सफल नहीं रही थी। रवि बिश्नोई के महंगे साबित होने के बाद उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है, हालांकि प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे भी विकल्प हैं। प्लेइंग-11 इंग्लैंड- फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग। भारत- अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर/प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती। Mon, 06 Jul 2026 23:00:19

  Videos
See all

Weather Update: बारिश बनेगी आफत, 18 राज्यों में IMD का बड़ा अलर्ट! IMD Alert | Monsoon | Rain Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T22:30:28+00:00

Iran vs America: जनाजे के बाद बढ़ी टेंशन, दुनिया अलर्ट पर! Trump | Ali Khamenei | Middle East News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T23:00:10+00:00

UP News | Ram Mandir Donation Scam | राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में क्या कुछ हुआ ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T22:40:34+00:00

UP News | Ram Mandir Donation Scam | ट्रस्ट ने राम मंदिर के कथित तौर पर 'गायब' आभूषण प्रदर्शित किए ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T23:01:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers