₹1.10 लाख करोड़ का दांव! अडानी ने बढ़ाई हिंडाल्को-वेदांता की टेंशन, मेटल सेक्टर में होगी बड़ी जंग
गौतम अडानी ने ₹1.10 लाख करोड़ के निवेश के साथ भारत के एल्युमिनियम सेक्टर में बड़ी एंट्री की है। IHC के साथ संयुक्त उद्यम के जरिए ओडिशा में विशाल एल्युमिनियम कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इस निवेश से हिंडाल्को और वेदांता के लंबे समय से चले आ रहे दबदबे को चुनौती मिल सकती है।
Upcoming Bike: यामाहा R2 भारत में जल्द देगी दस्तक; जानें इंजन, फीचर्स और लॉन्च डेट
Upcoming Bike: भारतीय बाजार में यामाहा अपने स्कूटर और मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत कर रही है। अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जल्द ही भारतीय ग्राहकों के लिए एक नई स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी नए मॉडल की पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि Yamaha R2 को जल्द भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।
Yamaha R2 हो सकती है अगली लॉन्च
रिपोर्ट्स की मानें तो यामाहा भारत में एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट को मजबूत करने की योजना बना रही है। इसी रणनीति के तहत कंपनी Yamaha R2 को लॉन्च कर सकती है। यह बाइक फुली-फेयर्ड डिजाइन के साथ आएगी और युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी।
मिलेगा 200cc का पावरफुल इंजन
संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Yamaha R2 में 200cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन करीब 25 हॉर्सपावर की अधिकतम पावर और 19Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद राइडिंग का अनुभव मिलेगा।
फीचर्स भी होंगे शानदार
नई Yamaha R2 को कई आधुनिक फीचर्स से लैस किया जा सकता है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी इंडिकेटर्स, एलईडी टेललाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-चैनल ABS, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक, अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन, स्प्लिट सीट और क्लिप-ऑन हैंडलबार जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है। इसके अलावा इसका एग्रेसिव स्पोर्टी डिजाइन इसे युवाओं के बीच खास बना सकता है।
कब हो सकती है लॉन्च?
यामाहा ने अभी तक इस बाइक की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे अगस्त में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। लॉन्च के बाद ही इसकी कीमत और अन्य आधिकारिक जानकारियां सामने आएंगी।
इन बाइक्स से होगा मुकाबला
यदि Yamaha R2 भारतीय बाजार में लॉन्च होती है, तो इसका सीधा मुकाबला 200cc स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट की लोकप्रिय मोटरसाइकिलों जैसे KTM Duke 200, KTM RC 200 और Bajaj Pulsar RS 200 से होगा। अपनी स्पोर्टी डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और दमदार इंजन के दम पर Yamaha R2 इस सेगमेंट में कड़ी चुनौती पेश कर सकती है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi




















