मध्य प्रदेश में मत्स्य पालन को पंख, कुवैती कंपनी करेगी 7430 करोड़ का निवेश
कुवैत की जाबेदी अल कुवैत फिशरीज और इंदौर की कामदार केयर के बीच 7430 करोड़ का निवेश समझौता हुआ है। यह करार मध्य प्रदेश एकीकृत मत्स्य उद्योग नीति-2026 के तहत हुआ। इससे प्रदेश में 35,000 रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
ऊर्जा आंकड़ों का बनेगा नया डेटाबेस, बायोफ्यूल-EV जैसे क्षेत्रों की कमियां होंगी दूर
सांख्यिकी मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत बायोफ्यूल, EV चार्जिंग, ऑफ-ग्रिड पावर और उद्योगों में ऊर्जा खपत से जुड़े डेटा गैप को भरने के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय ऊर्जा डेटाबेस बनाएगा। इससे ऊर्जा आंकड़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा।


Asianetnews
















