ये नदी नहीं... मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे है, बारिश ने बना दिया समंदर
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की तस्वीर पूरी तरह बदल दी. तेज रफ्तार वाहनों के लिए मशहूर यह एक्सप्रेसवे कई जगहों पर पानी में डूब गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं, ये नदी नहीं... मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे है. सड़क पर इतना पानी भर गया कि कई वाहन रेंगते नजर आए, जबकि कुछ जगहों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. प्रशासन ने लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है. भारी बारिश के चलते जलनिकासी व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
Viral Video: ताश के पत्तों की तरह बिखर गई टीम, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
महाराष्ट्र के पुणे में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच एक दो मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. राहत की बात यह रही कि इमारत गिरने से पहले ही उसमें रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण इमारत की नींव और ढांचा कमजोर हो गया था, जिसके बाद वह अचानक ढह गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं. एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराया गया और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया. अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

News18