दिल्ली में ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट के बाद गोदाम में आग लगी, दो की मौत
दिल्ली में ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट के बाद गोदाम में आग लगी, दो की मौत'होंठ सूज जाते हैं, शरीर पर निशान पड़ जाते हैं', इस एक्ट्रेस ने बताया इंटीमेट सीन्स में होता है ऐसा हाल
Nehal Vadoliya on Bold Scenes: एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने टीवी इंडस्ट्री से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. कभी छोटे पर्दे पर काम करने का सपना देखने वाली नेहल आज बोल्ड और ग्लैमरस किरदारों के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं और बोल्ड कंटेंट का भी हिस्सा रही हैं. वहीं बता दें कि नेहल बतौर एक्ट्रेस काम करने के साथ-साथ इंडस्ट्री में इंटीमेसी कॉर्डिनेटर के तौर पर भी काम करती हैं.
नेहल ने हाल ही में 'टॉक विद मावेंद्र' पॉडकास्ट में अपने करियर, बोल्ड सीन्स और उन्हें शूट करने के दौरान आने वाली परेशानियों को लेकर खुलकर बात की.इस दौरान उन्होंने बताया कि स्क्रीन पर कुछ मिनट का बोल्ड सीन दिखने के पीछे कलाकारों को किस तरह की तैयारी और सावधानी से गुजरना पड़ता है.
टीवी की लीड एक्ट्रेस बनना चाहती थीं नेहल
नेहल वडोलिया ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी. उनका सपना छोटे पर्दे पर लीड एक्ट्रेस बनने का था. वो चाहती थीं कि उन्हें टीवी शोज में बतौर मुख्य किरदार काम करने का मौका मिले. हालांकि, समय के साथ उन्हें कैमियो और सपोर्टिंग रोल्स ज्यादा मिलने लगे करियर में आगे बढ़ते हुए नेहल ने अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स में काम किया. इसके बाद वो बोल्ड कंटेंट वाले शोज का भी हिस्सा बनीं और धीरे-धीरे उनकी पहचान ग्लैमरस और बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर बनने लगी. हालांकि, नेहल के लिए ये सफर सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं रहा. उन्होंने इंडस्ट्री में काम करने के दौरान अलग-अलग तरह के अनुभव हासिल किए और अब इंटीमेसी कॉर्डिनेटर के तौर पर भी काम करती हैं. इस वजह से उन्हें ऐसे सीन्स को शूट करने की प्रक्रिया की अच्छी समझ है.
'बोल्ड सीन्स में कंफर्ट बहुत जरूरी'
पॉडकास्ट में नेहल ने बताया कि इंटीमेट या बोल्ड सीन्स शूट करते समय कलाकार का कंफर्ट सबसे ज्यादा जरूरी होता है. उन्होंने कहा कि वो ऐसे सीन्स को शूटिंग के आखिर में करना पसंद करती हैं. नेहल ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि ऐसे सीन्स के बाद उन्हें शारीरिक तौर पर परेशानी हो सकती है. उन्होंने बताया कि बोल्ड सीन्स के बाद कई बार होंठों पर सूजन आ जाती है इसलिए वो पहले अपने डायलॉग वाले सीन्स शूट कर लेती हैं. उनका कहना था कि कलाकारों को ऐसे सीन्स को लेकर पहले से तैयार रहना पड़ता है और शूटिंग का पूरा माहौल प्रोफेशनल होना चाहिए.
'ये सीन्स मजे में शूट नहीं होते'
नेहल ने इस दौरान उन लोगों को भी जवाब दिया, जिन्हें लगता है कि कलाकार बोल्ड सीन्स को आसानी से या मनोरंजन के लिए शूट करते हैं. उन्होंने साफ कहा कि ये सीन्स मजे में शूट नहीं किए जाते. एक्ट्रेस के मुताबिक, स्क्रीन पर जो सीन कहानी और स्क्रिप्ट के मुताबिक लिखा गया होता है, शूटिंग के दौरान उसी के अनुसार काम किया जाता है. कलाकारों को डायरेक्शन दिया जाता है और कैमरे के सामने उन्हें उसी निर्देशन के हिसाब से परफॉर्म करना होता है. नेहल ने ये भी बताया कि ऐसे सीन्स में किसी तरह की फीलिंग्स को शामिल नहीं किया जाता. उनके मुताबिक, शूटिंग के दौरान कलाकारों का फोकस पूरी तरह से सीन, कैमरा और डायरेक्शन पर होता है.
'कोशिश होती है कि सीन एक ही टेक में हो'
नेहल ने बोल्ड सीन्स की शूटिंग की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कहा कि ऐसे सीन्स को कम से कम टेक में पूरा करने की कोशिश की जाती है. इसकी एक वजह ये भी है कि कलाकारों को लंबे समय तक ऐसे सीन में रहना असहज लग सकता है. उनके मुताबिक, अगर किसी सीन को एक ही टेक में अच्छी तरह शूट कर लिया जाए तो ये कलाकारों और पूरी टीम के लिए बेहतर होता है. इससे कलाकारों को बार-बार उसी परिस्थिति से गुजरना नहीं पड़ता.
बोल्ड सीन्स के बाद शरीर पर पड़ते हैं निशान
नेहल ने ये भी बताया कि ऐसे सीन्स शूट करना कई बार शारीरिक रूप से काफी मुश्किल हो सकता है. उन्होंने कहा कि बोल्ड सीन्स के बाद कलाकारों के शरीर पर कई तरह के निशान भी पड़ जाते हैं. एक्ट्रेस के मुताबिक, इन सीन्स को शूट करना हमेशा आसान नहीं होता और कई कलाकार इन्हें लेकर असहज महसूस कर सकते हैं. इसलिए शूटिंग के दौरान कलाकारों की सहमति, कंफर्ट और सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. नेहल ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में काफी चुनौतीपूर्ण और एक्स्ट्रीम तरह के सीन्स भी किए हैं. उनके मुताबिक, बोल्ड कंटेंट में भी अलग-अलग कैटेगरी होती हैं और हर तरह के सीन का स्तर अलग होता है.
ये भी पढ़ें: गोविंदा के सपोर्ट में उतरीं सलमान खान की EX गर्लफ्रेंड, सुनीता आहूजा के लांछन पर सोमी अली ने दिया करारा जवाब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation







