Responsive Scrollable Menu

Health Tips: रोजाना मिर्च खाने वालों में 14% कम होता है Death Risk, जानें Chili Consumption के फायदे

अधिकतर भारतीयों को तीखा खाना ज्यादा पसंद है। जब भी हम कुछ बनाते हैं, तो उसमें कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। जो खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ तीखापन भी लाता है। लेकिन हर किसी को तीखा खाना पसंद नहीं होता है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि तीखा खाना खाने से आपकी उम्र बढ़ सकती है।

दरअसल, पिछले कुछ सालों में इस पर रिसर्च की गई है। जिसमें मसालेदार खाना खाने और लंबी उम्र के बीच एक कनेक्शन देखने को मिला है। हालांकि वैज्ञानिकों की मानें, तो अभी इस पर रिसर्च की और जरूरत है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या सच में तीखा खाने वाले लोगों की जिंदगी लंबी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: संभल जाएं! 40 के बाद शरीर में होने वाले ये Natural Changes बढ़ाते हैं Bad Cholesterol और हार्ट स्ट्रोक का खतरा


जानें रिसर्च में क्या आया सामने

एक रिसर्च के मुताबिक करीब 5 लाख से अधिक लोगों की सेहत पर नजर रखी गई थी। उन पर स्टडी की गई, जिसमें पाया गया कि जो लोग सप्ताह में 6 से 7 दिन मसालेदार खाना खाते थे। उनमें मौत का खतरा अन्य लोगों की तुलना में कम था। जो लोग सप्ताह में एक बार या इससे भी कम तीखा खाना खाते थे।

यह अंतर करीब 14% तक देखा गया। वहीं यह भी पाया गया कि मसालेदार खाना खाने वालों में कुछ तरह के कैंसर, हार्ट डिजीज और लंग्स से जुड़ी समस्याओं की वजह मौत का खतरा कम देखा गया।

अन्य रिसर्च ने भी दिए ऐसे ही संकेत

अन्य रिसर्च में भी यह पाया गया कि जो लोग नियमित रूप से अपनी डाइट में लाल मिर्च शामिल करते हैं। उनमें मौत का जोखिम अन्य लोगों की तुलना में कम होता है। यह अंतर करीब 13% तक था। लेकिन यह सिर्फ एक ही कनेक्शन दिखाता है। जिसका मतलब यह नहीं है कि लंबी उम्र की वजह सिर्फ तीखा मिर्च खाना हो।

मिर्च में क्या होता है

मिर्च में कैप्साइसिन नामक एक्टिव एलिमेंट पाया जाता है। जिस कारण यह तीखा होता है। यह तत्व हमारी बॉडी में कुछ खास रिसेप्टर्स पर असर करता है, जो तीखेपन और गर्मी को महसूस करते हैं। इस एलिमेंट से सेहत पर सकारात्मक असर होता है।

दिल की सेहत को फायदा

रिसर्च में पाया गया है कि कैप्साइसिन बॉडी में अच्छे कोलेस्ट्ऱॉल यानी की HDL के लेवल को बढ़ा सकता है। वहीं कुछ लोग तीखा खाने पर नमक का कम इस्तेमाल करते हैं। जिससे बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। लेकिन यह फायदा आपकी लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों पर निर्भर करती है।

हमेशा पेट के लिए नुकसानदायक नहीं

आमतौर पर लोगों को लगता है कि तीखा खाना पेट को नुकसान पहुंचाता है। लेकिन रिसर्च के मुताबिक कैप्साइसिन पेट को नुकसान नहीं पहुंचाता है। लेकिन जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या कुछ डाइजेशन संबंधी समस्याएं हैं, उनको तीखा खाने पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

जानिए क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट

रिसर्च में बताया गया है कि स्‍पाइसी फूड और लंबी उम्र के बीच संबंध लेकर कुछ पॉजिटिव संकेत जरूर मिले हैं। लेकिन यह कहना पूरी तरीके से सही नहीं होगा कि सिर्फ तीखा खाने से उम्र बढ़ती है। मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और मेटाबॉलिज्म से जुड़े कुछ फायदे देखने को मिले हैं। लेकिन किसी की व्यक्ति की लंबी उम्र कई चीजों पर निर्भर करती है। जैसे नियमित एक्सरसाइज करना, हेल्दी डाइट, तनाव कम लेना, जेनेटिक रीजन और अच्छी नींद आदि। वहीं कुछ लोगों में तीखा खाने से सेहत को फायदा हो सकता है।

वहीं जिन लोगों को गैस्ट्रो-इसोफेजियल रिफ्लक्स, एसिडिटी, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, गैस्ट्राइटिस या दूसरी डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हैं, तो तीखा खाना इन लोगों की परेशानी को और बढ़ा सकता है। इसलिए सिर्फ लंबी उम्र की उम्मीद करके ज्यादा मिर्च-मसाला खाना सही नहीं है।

ज्यादा तीखा खाना शुरू करना

हालांकि अगर आपको तीखा खाना ज्यादा पसंद है, तो आप सीमित मात्रा में इसको खा सकती हैं। लेकिन सिर्फ लंबी उम्र पाने के लिए तीखा खाना शुरू करना सही नहीं होता है।

Continue reading on the app

खबर बिहार प्रशांत किशोर शपथ

खबर बिहार प्रशांत किशोर शपथ

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड में असली इम्तिहान से पहले पाकिस्तान की नींद हराम, उधर काम-तमाम करने बेसब्र मेजबान

babar azam injury: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद पाकिस्तान क्रिकेट टीम 19 अगस्त से हेडिंग्ले में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. इससे पहले कप्तान बाबर आजम की चोट ने पाकिस्तान की नींद उड़ा रखी है. बाबर आजम दाहिने हाथ की चोट से जूझ रहे हैं, इसी को लेकर उनके पहले टेस्ट मैच में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि, अब खबर सामने आई है कि उनका पहले मुकाबले में खेलना मुश्किल है. Mon, 17 Aug 2026 23:30:37 +0530

  Videos
See all

How to catch another eclipse in 2027. #SolarEclipse #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T22:55:25+00:00

Hemant Soren Govt ने रद्द कीं JSSC-CGL समेत TDLC परीक्षाएं.. Devendra Mehto ने दे दिया बड़ा बयान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T22:54:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers