Responsive Scrollable Menu

Dhoot Transmission शेयर 38 प्रतिशत बढ़त के साथ सूचीबद्ध, BSE पर 1,193.80 रुपये पर खुला

वाहन कलपुर्जा विनिर्माता कंपनी धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड का शेयर 871 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 38 प्रतिशत की बढ़त के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर 1,193.80 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 37 प्रतिशत अधिक है। बाद में यह 39.23 प्रतिशत चढ़कर 1,212.70 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर शेयर ने 37.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,200 रुपये पर शुरुआत की। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 23,487.23 करोड़ रुपये रहा। धूत ट्रांसमिशन के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन 74.21 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 3,067 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 829-871 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी नए शेयर जारी कर जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग कुछ बकाया कर्जों के पुनर्भुगतान एवं पूर्व भुगतान करने, अनुषंगी कंपनियों के कर्ज चुकाने और हरियाणा के झज्जर तथा तमिलनाडु के होसुर में वायरिंग हार्नेस विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने में करेगी। साथ ही राशि का एक हिस्सा अधिग्रहणों और अन्य रणनीतिक पहलों पर खर्च किया जाएगा।

वर्ष 1999 में राहुल धूत द्वारा स्थापित धूत ट्रांसमिशन वायरिंग हार्नेस, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर एवं नियंत्रक, ऑटोमोटिव स्विच, पावर कॉर्ड, केबल, कनेक्टर और टर्मिनल जैसे उत्पाद बनाती है।

Continue reading on the app

Goa Tourism: जनवरी से जुलाई तक आए 61.38 लाख पर्यटक, मंत्री Rohan Khaunte ने दी जानकारी

गोवा में इस साल जनवरी से जुलाई के बीच 61.38 लाख पर्यटक आए। इस दौरान केवल जुलाई महीने में ही पर्यटकों की संख्या सालाना आधार पर 2.27 प्रतिशत बढ़ी। मानसून के दौरान आमतौर पर गोवा में पर्यटकों की संख्या कम रहती है लेकिन इस साल के आंकड़े कुछ अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं।

गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खाउंटे ने रविवार को बताया कि अब ध्यान केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ाने पर नहीं बल्कि बाजारों का दायरा बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीय संपर्क में सुधार करने और ऐसे पर्यटन विकल्प विकसित करने पर केंद्रित है जो साल भर पर्यटकों को आकर्षित कर सकें। पर्यटक विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में जनवरी से जुलाई तक कुल 59.02 लाख घरेलू एवं 2.36 लाख अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आए जो सालाना आधार पर 0.08 प्रतिशत की वृद्धि है। केवल जुलाई महीने में 6.94 लाख पर्यटक आए जो जुलाई 2025 के मुकाबले 2.27 अधिक है।

खाउंटे ने कहा कि ये आंकड़े दर्शाते हैं कि गोवा अब भी एक प्रमुख पर्यटन स्थल बना हुआ है।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Ram Mandir Donation Scam | SIT Report: ट्रस्ट को सौंपी गई SIT की फाइनल रिपोर्ट अब क्या होगा? UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T03:31:08+00:00

अंग्रेजों के गुलाम रहे RSS के लोग- Mallikarjun Kharge #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T03:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers