Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

Gupt Navratri 2026: अपनी राशि अनुसार मां दुर्गा को चढ़ाएं ये चीजें, हर मनोकामना होगी पूरी

हिंदू धर्म में मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए नवरात्रि का समय सबसे अच्छा माना जाता है। साल भर में कुल चार बार नवरात्रि आती है। इनमें से दो नवरात्रि चैत्र और आश्विन महीने में आती हैं, जिसमें हम सब खुले रूप से माता रानी की बड़ी धूमधाम से पूजा करते हैं। वहीं, बाकी दो नवरात्रि, जो माघ और आषाढ़ महीने में पड़ती है, को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इसमें देवी दुर्गा की पूजा गुप्त तरीके से करने का नियम है।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की तारीख

इस साल 2026 में आषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्रि 15 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई तक मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि इन 9 दिनों में अगर आप अपनी राशि के हिसाब से माता रानी की पूजा करते हैं, तो आपकी हर इच्छा बहुत जल्दी पूरी हो जाती है। आइए जानते हैं कि किस राशि के व्यक्ति को क्या उपाय करना चाहिए।

मेष राशि
मेष राशि के लोगों को गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल रंग की चीजें चढ़ानी चाहिए। पूजा में लाल गुड़हल या गुलाब का फूल, लाल कपड़े, रोली और लाल चंदन का इस्तेमाल करें। माता रानी को लाल फल और लाल मिठाई का भोग लगाएं। साथ ही, कन्या पूजन के समय किसी कन्या को लाल रंग की चुनरी जरूर भेंट करें।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को माता रानी की पूजा में सफेद फूलों का इस्तेमाल करना चाहिए या उन्हें सफेद फूलों की माला चढ़ानी चाहिए। देवी मां को सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भोग में सफेद रंग की मिठाई या बताशे अर्पित करें।
 

इसे भी पढ़ें: Gupt Navratri में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, नोट करें Puja का शुभ मुहूर्त और सही विधि


मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को हरी चुनरी और हरी चूड़ियां चढ़ानी चाहिए। इसके साथ ही, पूजा के समय ॐ दुं दुर्गायै नमः मंत्र का ज्यादा से ज्यादा जाप करना चाहिए।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को माता रानी को चमेली का फूल चढ़ाना चाहिए। अगर चमेली का फूल न मिले, तो आप गुड़हल या गेंदे का फूल भी चढ़ा सकते हैं। मां दुर्गा को खीर का भोग लगाएं और ॐ ललिता देव्यै नमः मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को बहुत ही गुप्त तरीके से मां की साधना करनी चाहिए। पूजा में कमल या कनेर का फूल चढ़ाएं। अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे का अधिक से अधिक जाप करें।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को माता रानी को प्रसन्न करने के लिए हरी चुनरी, पान का पत्ता और हरी चूड़ियां चढ़ानी चाहिए। इसके अलावा, रोज़ाना दुर्गा चालीसा का पाठ करें और ॐ शूल धारिणी देव्यै नमः मंत्र का जाप करें।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों को देवी मां की पूजा में सफेद रंग के फूल जैसे कमल, जूही या हरसिंगार चढ़ाने चाहिए। कन्या पूजन करने के बाद छोटी कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लें। पूजा के समय ॐ ह्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करें।
 

इसे भी पढ़ें: July 2026 Festival Calendar: जगन्नाथ यात्रा से गुरु पूर्णिमा तक, देखें व्रत-त्योहार की पूरी List


वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को मां दुर्गा की पूजा में गुड़हल या गुलाब जैसे लाल फूल चढ़ाने चाहिए। माता रानी को लाल चुनरी, लाल फल और लाल मिठाई का भोग लगाएं। पूजा के समय कमलगट्टे की माला से ॐ शक्तिरूपायै नमः मंत्र का जाप करें।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को गुप्त नवरात्रि में माता रानी को गेंदे या कमल का फूल और पीले रंग की चुनरी चढ़ानी चाहिए। इसके साथ ही हर दिन मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे का जाप करना चाहिए।

मकर राशि
मकर राशि के लोगों को मां दुर्गा को अपराजिता चढ़ाना चाहिए और हर दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। अगर अपराजिता का फूल न मिले, तो आप गुड़हल या गुलाब का फूल भी चढ़ा सकते हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को भी गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को अपराजिता का फूल चढ़ाना चाहिए और छिपकर मां की साधना करनी चाहिए। इसके साथ ही ॐ ब्राह्मयै नमः मंत्र का अधिक से अधिक जाप करना चाहिए।

मीन राशि
मीन राशि के लोगों को माता रानी की पूजा में कमल, कनेर और गेंदे के फूल चढ़ाने चाहिए। अपनी इच्छाओं को जल्दी पूरा करने के लिए इन 9 दिनों तक ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नमः मंत्र का ज्यादा से ज्यादा जाप करें।

Continue reading on the app

Masik Shivratri July 2026: महादेव की बरसेगी दोगुनी कृपा, Masik Shivratri पर बन रहा यह Special संयोग, जानें तारीख

हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। यह व्रत भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित होता है। शिव-पार्वती का आशीर्वाद पाने के लिए लोग मासिक शिवरात्रि का व्रत करते हैं। इस बार आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि 12 जुलाई 2026 को पड़ रही है। वहीं इस दिन रवि प्रदोष व्रत का भी संयोग बन रहा है। जिससे इस तिथि का महत्व अधिक हो गया है।

तिथि व मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरूआत 12 जुलाई 2026 की रात 10:30 मिनट से हो रही है। वहीं अगले दिन यानी की 13 जुलाई 2026 की शाम 06:49 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। वहीं भगवान शिव की पूजा के लिए मध्यरात्रि निशिता काल का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है। इसलिए 12 जुलाई 2026 को मासिक शिवरात्रि का व्रत और पूजा की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Mercury Transit in Gemini: 7 जुलाई से बुध का गोचर, ये 3 गलतियां आपको कर सकती हैं कंगाल


ऐसे करें पूजा

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। फिर हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद और घी से अभिषेक करें। फिर महादेव के धतूरा, बेलपत्र, आक के फूल, अक्षत और चंदन आदि अर्पित करें। भोग में फल और मिठाइयों का भोग लगाएं। इस दौरान शिव मंत्रों का जाप करते रहें। शिव चालीसा का पाठ करें और अंत में भगवान शिव की आरती करें।

बन रहा ऐसा संयोग

इस बार 12 जुलाई 2026 को एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। इसी दिन रवि प्रदोष और मासिक शिवरात्रि एक साथ पड़ रहे हैं। रविवार को प्रदोष व्रत होने से इसको 'रवि प्रदोष' व्रत कहा जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

England के खिलाफ तीसरे T20 से पहले Ravi Bishnoi पर गिरेगी गाज? इस पेसर को मिलेगा मौका!

ब्रिटेन दौरे पर अब तक जीत का स्वाद चखने में नाकाम रही भारतीय टीम मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में संयोजन में बदलाव कर सकती है। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम प्रबंधन अतिरिक्त तेज गेंदबाज को अंतिम एकादश में शामिल करने पर विचार कर रहा है, जबकि लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की जगह खतरे में दिखाई दे रही है। अय्यर की कप्तानी में भारत अब तक चार में से तीन मुकाबले हार चुका है। इनमें आयरलैंड के खिलाफ 0-2 की शर्मनाक श्रृंखला हार भी शामिल है। ऐसे में टीम के लिए तीसरा टी20 करो या मरो जैसा मुकाबला बन गया है। मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 में बिश्नोई पूरी तरह लय से बाहर नजर आए।

उन्होंने तीन ‘बैक-फुट नो-बॉल’ फेंकी और पारी के 17वें ओवर में 29 रन लुटाए। चार ओवर में बिना विकेट लिए 60 रन खर्च करने के बाद उनकी टीम में जगह पर सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जब अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती पहले से मौजूद थे, तब ओल्ड ट्रैफर्ड की परिस्थितियों में तीसरे विशेषज्ञ स्पिनर की जरूरत नहीं थी। ट्रेंट ब्रिज की परिस्थितियों को देखते हुए बिश्नोई का अंतिम एकादश में शामिल होना मुश्किल माना जा रहा है। उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है।

स्विंग और पिच से अतिरिक्त हरकत हासिल करने की उनकी क्षमता उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा से बेहतर विकल्प बनाती है, जिनकी ‘बैक-ऑफ-द-लेंथ’ गेंदें टी20 क्रिकेट में अपेक्षाकृत आसान साबित होती हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पिछले मैच में शुरुआती ओवर में दो विकेट समेत कुल तीन विकेट झटके थे, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक द्वारा उनके एक ओवर में बनाए गए 27 रन भी भारत की हार का बड़ा कारण बने। इंग्लैंड ने 191 रन का लक्ष्य एक ओवर शेष रहते हासिल कर लिया था। ट्रेंट ब्रिज की बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से एक बार फिर आक्रामक पारी की उम्मीद होगी। उनके साथ शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा भारतीय पारी की सबसे बड़ी उम्मीद हैं।

पिछले छह महीनों से आईपीएल समेत अधिकांश मुकाबले सपाट विकेटों पर खेलने वाली भारतीय बल्लेबाजी इकाई इंग्लैंड की अतिरिक्त उछाल, गेंद की हरकत और सैम कुरन जैसे गेंदबाजों की विविधताओं के सामने संघर्ष करती दिखी है। कप्तान श्रेयस अय्यर और इशान किशन ने कुछ उपयोगी रन जरूर बनाए हैं, लेकिन दोनों ही यह स्वीकार करेंगे कि वे इंग्लैंड के गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी नहीं हो सके। तिलक वर्मा ने पिछले मुकाबले में आखिरी ओवरों में छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेली लेकिन टीम बीच के ओवरों में रन गति बनाये रखने में संघर्ष करती दिख रही है। धीमें गेंदबाजों और कुरन ने इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

भारत ने पिछले दोनों मुकाबलों में क्रमशः 189 और 190 रन बनाए, लेकिन दोनों बार यह स्कोर कम से कम 25 से 30 रन कम साबित हुआ। भारतीय बल्लेबाजों में केवल अभिषेक शर्मा ही अपनी स्वाभाविक आक्रामक शैली पर कायम रहे हैं। उन्होंने दोनों मैचों में महज 24-24 गेंदों पर क्रमशः 59 और 43 रन बनाए। पदार्पण का दबाव पीछे छोड़ चुके वैभव सूर्यवंशी अब इंग्लैंड के गेंदबाजों पर खुलकर हमला करने की कोशिश करेंगे।

इंग्लैंड के स्पिनर लियाम डॉसन, विल जैक्स और आदिल रशीद लगातार गेंद की गति कम रखकर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। दूसरी ओर, भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टी20 विश्व कप के बाद से अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं और थोड़ी तेज गति से गेंदबाजी कर रहे हैं। भारत ने पिछली बार 2022 में ट्रेंट ब्रिज में टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था।

उस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 48 गेंदों में शानदार शतक जड़ा था, लेकिन उनकी विस्फोटक पारी भी भारत को हार से नहीं बचा सकी।

टीमें: भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे, वॉशिंगटन सुंदर।

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, सैम कुरन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोश टंग, जॉर्डन कॉक्स, सन्नी बेकर, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, रेहान अहमद, जेम्स कोल्स।

Mon, 06 Jul 2026 14:13:01 +0530

  Videos
See all

Ashwini Vaishnaw | 'रेल मंत्री आपका भाई है...' | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T08:43:24+00:00

Kishtwar Landslide News: किश्तवाड़ में भारी बारिश का कहर, क्वार पावर प्रोजेक्ट के पास लैंडस्लाइड #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T08:45:40+00:00

Mumbai Paramahamsa Acharya Viral Video ‘चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार न करने की पत्र में किया है मांग’ #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T08:44:00+00:00

Monsoon 2026: बारिश का कहर! गणेश मंदिर में घुसा पानी | #Viralvideo #weatherupdate #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T08:43:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers