सचिन तेंदुलकर के लगाए 5 करोड़ रुपये बने 31 करोड़ से ज्यादा, अब शेयर ने बनाया नया रिकॉर्ड
आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 8% से अधिक के उछाल के साथ 2946.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आजाद इंजीनियरिंग पर बड़ा दांव लगाया था।
उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 घायल:भीड़ का दबाव बढ़ने से कई लोगों तबीयत बिगड़ी; एक की हालत गंभीर
सावन के तीसरे सोमवार और साल में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन में भारी भीड़ उमड़ी। इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ने से कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। कुछ महिला-पुरुष और युवतियों को घबराहट के बाद बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अचानक तबीयत बिगड़ने से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। परिजन और सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं को संभालकर अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल सभी का उज्जैन जिला अस्पताल में इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती श्रद्धालुओं की हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान महाकाल और नागचंद्रेश्वर मंदिर के विशेष दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे हैं। इसके चलते मंदिर क्षेत्र और आसपास के मार्गों पर भारी भीड़ है। 4 तस्वीरें देखिए… खबर अपडेट की जा रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan









