Responsive Scrollable Menu

BJP में पुराने चेहरों की छुट्टी! नितिन नवीन आज करेंगे अपनी नई टीम का ऐलान... क्या महिलाओं को मिलेगी 33% हिस्सेदारी?

भारतीय जनता पार्टी में संगठन के स्तर पर बड़ा बदलाव होने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन आज अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर सकते हैं. दरअसल, नई टीम की कवायद कई दिनों से चल रही है. बताया जा रहा है कि अब ये अंतिम दौर में पहुंच चुकी है. ऐसे में अब पार्टी अध्यक्ष कभी भी अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हें. 

पार्टी सूत्रों के अनुसार नई टीम में सबसे ज्यादा नजर महिलाओं और युवा चेहरों की हिस्सेदारी पर रहेगी. बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे में महिलाओं को 33 फीसदी प्रतिनिधित्व देने का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है. ऐसे में नितिन नवीन की टीम में इसका असर साफ दिखाई देने की उम्मीद है. हालांकि अभी न ही पार्टी पदाधिकारी और पार्टी प्रावक्ता किसी ने नई टीम के नामों को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

पुराने चेहरों की होगी छुट्टी या मिलेगा एक्सटेंशन?

नई टीम को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि मौजूदा पदाधिकारियों में से कितने नेताओं को नितिन नवीन अपने साथ बनाए रखते हैं. रिपोर्टों के मुताबिक संगठन में कुछ बड़े बदलाव संभव हैं और कई पुराने महासचिवों की जगह नए चेहरों को जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है. हालांकि, पार्टी के लिए संगठनात्मक अनुभव भी महत्वपूर्ण है. इसलिए पूरी तरह से पुराने चेहरों को हटाने के बजाय अनुभव और नई पीढ़ी के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की जा सकती है.

कितने पदों पर होगी नियुक्ति?

बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में अध्यक्ष के अलावा महासचिव, सचिव और उपाध्यक्ष जैसे अहम पद होते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर कुल 38 पदाधिकारियों में कम से कम 13 महिलाओं का होना पार्टी के संशोधित संविधान के अनुरूप जरूरी है. इसके अलावा संगठन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर भी जोर रहेगा. यानी नई टीम में केवल चेहरे बदलने की कवायद नहीं है. जातीय, सामाजिक और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के साथ महिलाओं और युवाओं को जगह दी जा सकती है. 

खबर अपडेट की जा रही है

Continue reading on the app

घर खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 7 दस्तावेज, नहीं तो फंस सकती है डील

घर खरीदना एक बड़ा सपना होता है, लेकिन कागजात में गड़बड़ी भारी पड़ सकती है. थोड़ी सी लापरवाही आगे चलकर कानूनी विवाद, लोन या मालिकाना हक की परेशानी बन सकती है. इसलिए भुगतान से पहले 7 जरूरी दस्तावेजों की जांच बेहद जरूरी है.

The post घर खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 7 दस्तावेज, नहीं तो फंस सकती है डील appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL Test: रवींद्र जडेजा का श्रीलंका में धमाका; 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय

Ravindra Jadeja: श्रीलंका बनाम भारत गॉल टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में 'सर' रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। इस दौरान जडेजा ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी कर लिया। Tue, 18 Aug 2026 10:58:29 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान का अमेरिका पर जोरदार हमला? | Hormuz | Mojtaba Khamenei | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T04:30:15+00:00

Chhatarpur NagPanchami Kushti Viral Video : नागपंचमी पर छतरपुर में लगा कुश्ती का मेला ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T04:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers