मुंबई-पुणे रेल रूट पर लैंडस्लाइड, कई ट्रेनें रद्द, कुछ को किया गया डायवर्ट
मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब धीरे धीरे मुसीबत का रूप ले रही है। आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। रेल यात्रा हो या फिर हवाई मार्ग सब कुछ प्रभावित हुआ है और लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसी बीच ये जानकारी सामने आ रही है कि मुंबई पुणे रेल लाइन पर लैंड स्लाइड हो गया है। जिसकी वजह से रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों को रद्द और कुछ को डायवर्ट किया गया है। अब तक जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
मुंबई पुणे रेल लाइन पर लैंडस्लाइड
भारी बारिश के बाद कर्जत और लोनावाला के बीच दक्षिण पूर्व घाट खंड में भूस्खलन हुआ। यह दूसरा मुंबई डिवीजन की अप मेन लाइन ठाकुरवाड़ी और मंकी हिल लूप केबिन के बीच हुआ है। ट्रैक पर मलबा आने की वजह से तीनों लाइन प्रभावित हो गई है। इस वजह से कई ट्रेनों को रोका गया है।
रेल मंत्री ने की समीक्षा
इस घटना के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव में सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव के साथ बातचीत कर स्थिति की समीक्षा की है। मंत्री ने कहा कि मुंबई पुणे घाट खंड में रेलवे ट्रैक पर भारी भूस्खलन और चट्टानों के गिरने से उत्पन्न हुई स्थिति की समीक्षा की है। बहाली के लिए टीम पूरी तरह से तैयार है। आज भी भारी बारिश की संभावना है इसलिए पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे दोनों के अधिकारियों से सभी ट्रेन सेवाओं की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने के लिए एक टीम के रूप में काम करने के निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि लगातार हो रही बारिश के चलते घाट क्षेत्र में पहाड़ियों से मलबा और पत्थर गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। इसकी वजह से रेल परिचालन को सुरक्षित बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
????#RailwayUpdate????
खंडाळा ते मंकी हिल ते ठाकूरवाडी या रेल्वे ट्रॅकच्यामधील रेल्वे ट्रॅक वर काही ठिकाणी दगड आणि माती वाहून आल्यामुळे ते वाहतुकीसाठी बंद करण्यात आले आहेत. मुंबई-पुणे व पुणे-मुंबई चालणाऱ्या रेल्वेगाड्या आज दि. ६ जुलै २०२६ रोजी रद्द करण्यात आल्याचे #मध्यरेल्वे मार्फत… pic.twitter.com/5X8Pdh0tIu— MAHARASHTRA DGIPR (@MahaDGIPR) July 6, 2026
ये ट्रेनें की गई रद्द
सेंट्रल रेलवे की ओर से सोमवार को सीएसएमटी पुणे सीएसएमटी इंद्रायणी एक्सप्रेस, पुणे सोलापुर पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस, सीएसएमटी पुणे सीएसएमटी डेक्कन एक्सप्रेस, सीएसएमटी पुणे सीएसएमटी इंटरसिटी एक्सप्रेस, सीएसएमटी पुणे सीएसएमटी प्रगति एक्सप्रेस, सीएसएमटी पुणे सीएसएमटी डेक्कन क्वीन, सीएसएमटी धुले सीएसएमटी एक्सप्रेस, सीएसएमटी पुणे सीएसएमटी सिंहगढ़ एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।
इसके अलावा नौ लंबी दूरी की ट्रेन ऐसी है जिन्हें विकल्प मार्ग से डायरेक्ट किया गया है। इनमें अहमदाबाद कोल्हापुर एक्सप्रेस, अहमदाबाद पुणे दूरंतो एक्सप्रेस, इंदौर दौंड एक्सप्रेस, चारलापल्ली इंदौर हमसफर एक्सप्रेस, हजूर साहिब नांदेड़ पनवेल एक्सप्रेस, दौंड ग्वालियर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, चेन्नई एग्मोर सीएसएमटी मेल, एलटीटी एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस शामिल है।
एक्सप्रेस वे पर लैंडस्लाइड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर पुणे से मुंबई जाने वाली लेन में खंडाला एग्जिट के पास मिसिंग लिंक पर लैंडस्लाइड की घटना हुई है। इसकी वजह से 8.9 किलोमीटर लंबी सुरंग बंद हो गई है क्योंकि इसके एग्जिट के पास पहाड़ी का एक हिस्सा रह गया है। इस वजह से मुंबई जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद है।
लोनावला, महाराष्ट्र: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पुणे से मुंबई जाने वाली लेन में खंडाला एग्जिट के पास ‘मिसिंग लिंक’ पर लैंडस्लाइड हुई है। 8.9 किलोमीटर लंबी सुरंग के एग्जिट के पास पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया, जिससे मुंबई जाने वाली लेन पूरी तरह बंद हो गई है। अभी तक किसी के हताहत होने… pic.twitter.com/LKCuTSGgpR
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 6, 2026
MP Weather Update:25 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं, अबतक 6.4 इंच पानी गिरा
मध्य प्रदेश में तय समय से देरी से पहुंचे मानसून ने जुलाई में रफ्तार पकड़ ली है। लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। सड़कों पर भी जलभराव की स्थिति बनने लगी है। सोमवार को 25 जिलों में अति भारी से भारी बारिश और 30 जिलों में झंझावात व वज्रपात के साथ 40-50 किमी प्रति घंटा झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल 9-10 जुलाई तक मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है।
रविवार को प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में बारिश हुई। छिंदवाड़ा में ढाई इंच से ज्यादा बारिश हुई। शाजापुर में जलस्तर बढ़ने से कालीसिंध नदी उफान पर आ गई। खजुराहो में गर्मी का असर तेज रहा। यहां सर्वाधिक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बैतूल में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज हुआ। इंदौर में 30.9 डिग्री, भोपाल में 32.2 डिग्री, उज्जैन में 32.7 डिग्री, जबलपुर में 34 डिग्री और ग्वालियर में 37.7 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
सोमवार को कहां कैसा रहेगा मौसम
- अति भारी वर्षा :बैतूल, अलीराजपुर, देवास, अनूपपुर, दमोह, सागर (ऑरेंज अलर्ट) उमरिया, छिंदवाड़ा, सिवनी (येलो अलर्ट)
- भारी वर्षा: विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, धार, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, गुना, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना
- झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 40-50 किमी/घंटा: भोपाल, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, इंदौर, आगर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा
मध्य प्रदेश में अबतक कहां कितनी हुई बारिश
1 जून से 5 जुलाई 2026 के बीच मध्य प्रदेश में सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक 163.1 मिमी यानी 6.4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकी इस अवधि में 172.8 मिमी होनी चाहिए थी। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 29% से कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 17% अधिक पानी गिरा है। इस बार जून में उम्मीद से कम बारिश हुई है हालांकि जुलाई में मानसून के मजबूत रहने और कई जिलों में अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस मानसून सीजन के दौरान देवास. भोपाल, इंदौर, बैतूल, बुरहानपुर, गुना, हरदा, खंडवा, सीहोर, बालाघाट और सिवनी में ज्यादा बारिश हुई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News

















