SC की 'हरी झंडी' और UP में कनेक्टिविटी का 'सुपर बूस्ट', आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे पर सितंबर से शुरू होगा काम
UP News: सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी से आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे के 37 किलोमीटर हिस्से पर काम शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है. सितंबर से शुरू होने वाले इस काम से उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा.
The post SC की 'हरी झंडी' और UP में कनेक्टिविटी का 'सुपर बूस्ट', आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे पर सितंबर से शुरू होगा काम appeared first on Prabhat Khabar.
PCOD Management Tips: PCOD से परेशान हैं? रोज की इन 6 आदतों से बेहतर बनाएं अपना रूटीन
PCOD Management Tips: PCOD यानी Polycystic Ovary Disease एक हार्मोन से जुड़ी समस्या है। इसमें पीरियड्स का समय पर न आना, वजन बढ़ना, मुंहासे और चेहरे या शरीर पर ज्यादा बाल आने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में रोज की लाइफस्टाइल पर ध्यान देना भी जरूरी है।
PCOD को मैनेज करने के लिए खान-पान, एक्सरसाइज, नींद और तनाव जैसी चीजों पर ध्यान दिया जा सकता है। अपनी रोज की आदतों में छोटे बदलाव करके हेल्दी रूटीन बनाया जा सकता है। जानिए ऐसी 6 आसान आदतों के बारे में।
1. खाने की प्लेट पर दें ध्यान
PCOD में अपनी डाइट को संतुलित रखना जरूरी है। खाने में हरी सब्जियां, दालें, साबुत अनाज, फल, दूध-दही और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें। बहुत ज्यादा मीठा, तला हुआ और पैकेज्ड खाना खाने से बचने की कोशिश करें। लंबे समय तक भूखे रहने के बजाय समय पर संतुलित खाना खाएं।
2. रोज करें एक्सरसाइज और योग
PCOD में रोजाना एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए जिम जाना जरूरी नहीं है। आप तेज वॉक, साइकिलिंग, हल्की रनिंग या स्ट्रेचिंग जैसी आसान एक्सरसाइज कर सकती हैं। अगर आप पहली बार एक्सरसाइज शुरू कर रही हैं, तो धीरे-धीरे शुरुआत करें।
3. हर्बल चाय भी हो सकती है एक विकल्प
अपनी रोज की डाइट में कभी-कभी पुदीना या दालचीनी वाली हर्बल चाय शामिल कर सकती हैं। हर्बल चाय को PCOD का इलाज नहीं माना जाना चाहिए। अगर आप किसी बीमारी की दवा ले रही हैं, तो नियमित सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।
4. नींद को न करें नजरअंदाज
हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी है। रोज पर्याप्त नींद ले और सोने-जागने का समय लगभग तय रखें। रात में सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल कम करें। किताब पढ़ना या हल्का म्यूजिक सुनना सोने से पहले की अच्छी आदत हो सकती है।
5. तनाव कम करने के लिए निकालें समय
तनाव का असर आपकी नींद और रोज की दिनचर्या पर पड़ सकता है। इसलिए दिन में कुछ समय खुद के लिए निकालना जरूरी है। आप मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग, हल्की वॉक या योग को रूटीन में शामिल कर सकती हैं। इससे रिलैक्स महसूस करने में मदद मिल सकती है।
6. आयुर्वेदिक चीजें लेने में न करें जल्दबाजी
हर व्यक्ति के शरीर पर किसी जड़ी-बूटी का असर अलग हो सकता है। इसलिए अगर आप पहले से कोई दवा ले रही हैं या गर्भधारण की योजना बना रही हैं, तो किसी भी हर्बल प्रोडक्ट को लेने से पहले डॉक्टर या योग्य विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
सिर्फ एक नुस्खे पर निर्भर रहना सही नहीं
PCOD को मैनेज करने के लिए किसी एक घरेलू नुस्खे पर निर्भर रहने के बजाय पूरी लाइफस्टाइल पर ध्यान देना ज्यादा बेहतर है। संतुलित डाइट, नियमित एक्सरसाइज और योग, पर्याप्त नींद और तनाव कम करने की कोशिश को रोज की आदतों में शामिल किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। PCOD/PCOS के इलाज, दवा, एक्सरसाइज या किसी हर्बल प्रोडक्ट को शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें: दिमाग पर क्यों छाने लगती है ‘धुंध’? फोकस बढ़ाने के लिए रोज करें ये 7 काम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







