Responsive Scrollable Menu

Ananya Raj: 27 साल की उम्र में एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन, परिवार ने वजह का खुलासा किया

Ananya Raj: अनन्या राज के परिवार ने फैन्स और मीडिया से प्राइवेसी और शांति बनाए रखने का अनुरोध किया। एक्ट्रेस करीब एक साल से बीमार थीं।

Continue reading on the app

Javed Akhtar: हिंदुओं पर बयान देकर बुरे फंसे पाक के राष्ट्रपति; Javed Akhtar ने सुनाई खरी-खरी

Javed Akhtar Reaction On Asif Ali Zardari Statement: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू समुदाय को लेकर ‘बर्दाश्त’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिस पर मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

हिंदुओं को लेकर क्या बोले जरदारी?

मामला पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह से सामने आए एक वीडियो से जुड़ा है। वीडियो में आसिफ अली जरदारी भारत और पाकिस्तान के नजरिए की तुलना करते हुए पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू समुदाय की बात करते नजर आए।

जरदारी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की सोच अलग है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जहां मुसलमानों की आबादी ज्यादा है, लेकिन वहां 3-4 प्रतिशत हिंदू आबादी को ‘बर्दाश्त’ किया जाता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू आजाद हैं और उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है। जरदारी ने कहा कि हिंदू लोग भारत की बजाय पाकिस्तान में रहना पसंद करेंगे।

जावेद अख्तर ने किया पलटवार

जरदारी के इस बयान पर जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सबसे ज्यादा आपत्ति हिंदू समुदाय के लिए ‘बर्दाश्त’ शब्द के इस्तेमाल पर जताई। जावेद अख्तर ने लिखा, “पाकिस्तान के मिस्टर जरदारी कहते हैं कि वे अपने देश की 3-4 प्रतिशत हिंदू आबादी को बर्दाश्त करते हैं। मिस्टर जरदारी, आप हमेशा उन सभी लोगों के प्रति असंवेदनशील रहे हैं, जो 10 प्रतिशत से कम हैं।”

आसिफ जरदारी को बोला जाता है ‘मिस्टर 10 परसेंट’
आसिफ अली जरदारी को कई सालों तक ‘मिस्टर 10 परसेंट’ के नाम से भी जाना जाता रहा है। यह उपनाम उन पर सरकारी प्रोजेक्ट और कारोबार में 10 प्रतिशत कमीशन लेने के आरोपों के बाद चर्चा में आया था। हालांकि, जरदारी ने इन आरोपों को हमेशा खारिज किया है। 1980 और 1990 के दशक में यह नाम उनके साथ ज्यादा जुड़ा। 1990 में बेनजीर भुट्टो की सरकार बर्खास्त होने के बाद तत्कालीन कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलाम मुस्तफा जताई ने भी जरदारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

पहले भी पाकिस्तान पर बोल चुके हैं अख्तर
यह पहली बार नहीं है जब जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है। इससे पहले मुंबई में एक किताब के लॉन्च के दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान रिश्तों पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि भारत ने पाकिस्तान के साथ संबंध बेहतर करने की कई कोशिशें की हैं। भारत ने पाकिस्तान के कलाकारों और लोगों के साथ सांस्कृतिक संबंध बढ़ाने के प्रयास भी किए, लेकिन उनकी नजर में पाकिस्तान की ओर से ऐसे ठोस प्रयास नहीं हुए।

जावेद अख्तर आतंकवाद के मुद्दे पर भी पाकिस्तान की आलोचना कर चुके हैं। वह समय-समय पर भारत और पाकिस्तान के रिश्तों से जुड़े राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं।

यह भी पढ़े- Gen Z के लिए है Toxic: कियारा संग इंटीमेट सीन्स देख नाखुश थीं Yash की पत्नी, बोले- 'मेरे लिए बहुत मुश्किल था'

Continue reading on the app

  Sports

video: भारतीय बल्लेबाजों का श्रीलंका में शानदार प्रदर्शन, टीम की जीत पर खिलाड़ियों का फोकस

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ने श्रीलंका में अपने अनुभव और टीम की रणनीति पर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पिच की बदलती परिस्थितियों का सामना किया और टीम की जरूरतों के हिसाब से खेला. खिलाड़ी ने भारत के लिए खेलने को एक सौभाग्य बताया और कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य टीम को जीत दिलाना है. #Cricket #TeamIndia #SriLanka #SportsNews #2026Cricket Mon, 17 Aug 2026 14:56:15 +0530

  Videos
See all

क्या सरकार को जानने का हक भी नहीं की विदेशी पैसा कहाँ खर्च हो रहा हैं ? #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T09:43:24+00:00

Reshuffle in BJP Cabinet LIVE: BJP की नई टीम का होगा ऐलान.. | PM Modi | Nitin Nabin | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T09:43:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers