Aaj Ka Mausam Live Updates: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज देश के कई राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है. छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा और गुजरात में अत्यंत भारी बारिश की आशंका है. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया. इस तरह ऑस्ट्रेलियन महिला टीम ने 7वीं बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को प्राइज मनी के रूप में मोटी रकम मिली. सिर्फ इतना नहीं, ग्रुुप स्टेज से बाहर होने वाली भारतीय टीम को भी करोड़ रुपए मिले. Mon, 6 Jul 2026 06:01:08 +0530