Ank Jyotish 6 July 2026: मूलांक 2, 4 और 6 वालों के लिए पैसे के लिहाज से दिन शुभ, मूलांक 5 वाले ऑफिस में सहकर्मियों पर गुस्सा करने से बचें! जन्मतिथि से जानें आज का लकी रंग और नंबर
Ank Jyotish 6 July 2026 Monday Numerology Horoscope: 6 जुलाई दिन सोमवार का अंक ज्योतिष. अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर बनने वाला मूलांक उस व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है. आइए ज्योतिषी चिराग दारूवाला से जानते हैं कि आज कौन से मूलांक वाले लोग भाग्यशाली रहेंगे. मूलांक 1 वाले लोगों को व्यापार में आर्थिक नुकसान हो सकता है. मूलांक 2 वाले लोगों को आज धन की कमी महसूस नहीं होगी. मूलांक 3 वाले लोगों को व्यापारिक साझेदारी के लिए कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं. मूलांक 4 वाले लोगों को धन लाभ होने की संभावना है. मूलांक 5 वाले लोगों के व्यापार के लिए कुछ नए रास्ते खुलते नजर आ रहे हैं. मूलांक 6 वाले लोग अपनी समझदारी और सकारात्मक सोच से सभी कार्यों को पूरा करेंगे. धन का अचानक आगमन मूलांक 7 वाले लोगों को खुश कर सकता है. मूलांक 8 वाले लोग धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं. मूलांक 9 वाले लोग अगर अपने पिता से सलाह लेकर पैसा निवेश करते हैं तो अपार लाभ होगा. जन्मतिथि के माध्यम से जानिए कैसा रहेगा 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा...
Makar Rashifal 6 July 2026: आज मकर राशि वालों पर रहेगी भगवान शिव की कृपा, धन और करियर दोनों में मिलेगी तरक्की
Makar Rashifal 6 July 2026: मकर राशि के जातकों के लिए 6 जुलाई 2026 का दिन बेहद भाग्यशाली रहेगा. पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार आज धन लाभ के प्रबल योग हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और बॉस आपकी मेहनत से प्रसन्न होकर नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. पारिवारिक और प्रेम जीवन सुखद रहेगा. सोमवार को शिवलिंग पर बिल्वपत्र चढ़ाने और शिव मंत्र का जाप करने से आर्थिक उन्नति होगी.



News18













