Responsive Scrollable Menu

टीएमसी की टूट पर संसद में घमासान, सौगत रॉय ने खोले सियासी पत्ते, बताई मानसून सत्र की रणनीति

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी का फोकस बागियों पर बहस करने के बजाय भाजपा को संसद में घेरने पर रहेगा. उन्होंने बागी नेताओं के कदम को "बगावत नहीं, बल्कि खुला धोखा" करार देते हुए कहा कि जिन्हें ममता बनर्जी ने सबसे ज्यादा सम्मान और अवसर दिए, वही आज पार्टी की पीठ में छुरा घोंप रहे हैं.

Continue reading on the app

MP Anganwadi Recruitment 2026: 2548 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन; बिना परीक्षा होगा चयन

MP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। महिला एवं बाल विकास निदेशालय (WCD MP) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के कुल 2548 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत प्रदेशभर में 781 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 1767 आंगनवाड़ी सहायिका पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि चयन के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं और उनका संबंधित ग्राम, वार्ड या आंगनवाड़ी केंद्र क्षेत्र का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क कितना है?
इस भर्ती में किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि ऑनलाइन आवेदन करते समय 100 रुपये पोर्टल सेवा शुल्क और उस पर लागू जीएसटी का भुगतान करना होगा।

कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता और अन्य निर्धारित मानदंडों के अनुसार मेरिट सूची तैयार होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर जाकर भर्ती लिंक पर क्लिक करें। दिशा-निर्देश पढ़ने के बाद आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन जमा कर दें। आवेदन के बाद उसकी रसीद सुरक्षित रखना न भूलें।

सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए यह भर्ती एक बड़ा अवसर है। अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 13 जुलाई की अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s T20 World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया 7वीं बार बनी वर्ल्ड चैंपियन, इंग्लैंड का किला भेदकर जीता खिताब

ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 8वीं बार फाइनल में जगह बनाई थी और इसमें से 7वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है. Sun, 05 Jul 2026 23:18:17 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Scam Latest Update: चंदा चोरी केस में आई बहुत बड़ी अपडेट ! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T19:30:09+00:00

बाढ़ के बीच बच्चों की मस्ती, वीडियो वायरल #mangrol #heavyrain #flood #waterlogging #monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T19:00:27+00:00

Crime Kahaniyan With Shams Ep. 95: 36 साल बाद ऐसे खुली Sarla Bhat Murder Case की फाइल | Yasin Malik #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T19:21:52+00:00

Who is the fraudster who paid for Farage’s security? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T19:00:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers