Gwalior Police News: पुलिसवालों की पिटाई से मौत! शख्स की इस हरकत पर भड़के थे खाकी वाले, परिजनों ने लगाए कई गंभीर आरोप
पुलिसवालों की पिटाई से मौत! शख्स की इस हरकत पर भड़के थे खाकी वाले, Youth dies after being beaten by policemen in Gwaliorइंग्लैंड और श्रीलंका दौरे के लिए जसप्रीत बुमराह ने शुरू की तैयारी, इस अंदाज में प्रैक्टिस करते आए नजर
IND vs ENG: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2026 के बाद आराम दिया गया था. अब बुमराह इंग्लैंड और श्रीलंका दौरे के लिए अपनी तैयारी जोरों-शोरों से कर रहे हैं. उन्होंने रेड बॉल से प्रैक्टिस शुरू कर दी है. बुमराह ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को इस बात का संकेत दिया कि उनका अब ज्यादा फोकस रेड बॉल क्रिकेट पर है, क्योंकि अगले महीने टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बुमराह की शानदार फिटनेस टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है.
बुमराह ने इंग्लैंड और श्रीलंका दौरे के लिए शुरू की प्रैक्टिस
जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20I सीरीज में आराम दिया गया था, ताकि आगे के शेड्यूल को देखते हुए उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा सके. हालांकि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल हैं. यानी इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह का खेलना तय है. बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी.
श्रीलंका दौरे पर खेले जाएंगे 2 टेस्ट
इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया अगले महीने अगस्त में श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. भारत साल 2017 के बाद पहली बार श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगा. हालांकि इस दौरान श्रीलंका की टीम ने भारत के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेली है, लेकिन टीम इंडिया 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलने जाएगी. बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. यह 2 टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से 27 अगस्त तक चलेगी. इस सीरीज के लिए बुमराह का टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल होना तय है. इसके अलावा 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी बुमराह को टीम इंडिया में शामिल किया गया है.
???? THE BEST IS COMING BACK!
— Puneet Awasthi (@PuneetA77622712) July 5, 2026
- Jasprit Bumrah is back in the nets and gearing up for India's upcoming ODI series against England and the Test series against Sri Lanka. ???????? pic.twitter.com/ca36tbNA7o
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा. दोनों टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होंगे. यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. ऐसे में भारत और श्रीलंका दोनों टीमें इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगी. पिछले महीने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ घर पर खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज का जसप्रीत बुमराह हिस्सा नहीं थे, क्योंकि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं था. इसलिए बुमराह को आराम दिया गया था.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: नॉटिंघम में खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा T20I मैच, जानें यहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

IBC24
News Nation