Responsive Scrollable Menu

Jacob Bethell ने बताया Team India के खिलाफ कैसे पलटा मैच

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नाबाद 76 रनों की पारी खेली। उन्होंने इसे अपने करियर की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक बताया है। बेथेल के मुताबिक, यह पारी इसलिए ज्यादा खास है क्योंकि इससे उनकी टीम को जीत मिली। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 191 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को 4 विकेट से हरा दिया, जिससे मेजबान टीम पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

शुरुआती झटके और बेथेल-ब्रूक की साझेदारी

मैच की शुरुआत इंग्लैंड के लिए बेहद खराब रही थी, जब टीम ने महज 1 रन पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। ऐसे मुश्किल समय में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जैकब बेथेल ने बेहद शांत और संयमित अंदाज में पारी को संभाला। कप्तान हैरी ब्रूक ने भी महज 15 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 39 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर शुरुआती दबाव को पूरी तरह से हटा दिया। बेथेल ने कहा कि ब्रूक ने उस नाजुक स्थिति को बहुत ही शानदार तरीके से संभाला।

एक ओवर में बदले मैच के जज्बात

बेथेल 16वें ओवर तक 36 गेंदों में 42 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने मैच का पासा पलट दिया। रवि बिश्नोई के 17वें ओवर में उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाते हुए कुल 29 रन बटोरे, जिसमें दो नो-बॉल भी शामिल थीं। इसके बाद उन्होंने हर्षित राणा के ओवर में भी छक्का जड़ा। उन्होंने अपनी आखिरी 10 गेंदों पर ताबड़तोड़ 34 रन बनाए। बेथेल का मानना है कि बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय हमेशा आक्रामक खेलने की जरूरत नहीं होती, बल्कि कुछ बड़े ओवर निकालकर मैच का रुख बदला जा सकता है।

पुरानी हार का बदला और बढ़ता आत्मविश्वास

22 साल के जैकब बेथेल के नाम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक दर्ज हैं, लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका एकमात्र शतक इसी साल टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ आया था, जहां इंग्लैंड को 7 रन से हार झेलनी पड़ी थी। बेथेल ने कहा कि भारत के खिलाफ पिछली हार की थोड़ी कसक दिल में थी, इसलिए इस जीत से उन्हें काफी खुशी मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि इस शानदार प्रदर्शन से आने वाले बाकी तीन मैचों के लिए उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है।

Continue reading on the app

Weight Loss का सीक्रेट: नाश्ते में लें High-Protein Breakfast, दिनभर रहेंगी Full of Energy

दरअसल, सभी के लिए सुबह का ब्रेकफास्ट काफी जरुरी होता है। ज्यादातर घरों में महिलाएं यह सुनिश्चित करती हैं कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य बिना नाश्ता किए घर से बाहर न निकले, जबकि खुद नाश्ता करने से बचती हैं। 
खासकर वर्किंग महिलाएं, वे लोग जल्दी के चक्कर में नाश्ता को स्किप कर देती हैं। यदि वे नाश्ता भी करती हैं, तो प्रोटीन पर ध्यान नहीं देती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट भी मानते हैं कि महिलाओं के लिए यह बहुत जरुरी है कि वे नाश्ते में प्रोटीन जरुर शामिल करें। आइए आपको नाश्ते में प्रोटीन शामिल क्यों करें।

महिलाओं के लिए नाश्ते में प्रोटीन खाने के फायदे
वैसे तो महिलाओं के लिए नाश्ता काफी जरुरी होता है, लेकिन उन्हें कभी भी स्किप नहीं करना चाहिए। आइए आपको इसके फायदे बताते हैं-

हार्मोन बैलेंसिंग में मदद
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते रहते हैं। इन्हीं हार्मोन के कारण वे लोग लो एनर्जी महसूस करती हैं, कई बार शरीर में थकान बनीं रहती है। ऐसा आपके साथ न हो, इसलिए अपने नाश्ते में प्रोटीन को जरुर शामिल करें। दरअसल, प्रोटीन हमारे शरीर को अमीनो एसिड देता है। इससे जरुरत एंडोक्राइन सिस्टम को मुख्य हार्मोन्स को बनाने और उन्हें कंट्रोल करने के लिए होता है। नाश्ते में प्रोटीन लेने की जगह सुबह के समय बढ़ने वाले कोर्टिसोल का लेवल भी ठीक रहता है।

 संतुलित वजन
बहुत-सी महिलाएं नाश्ते में रेडी टू ईट फूड या जंक फूड का सेवन करती हैं। यदि महिलाएं नियमित तौर पर नाश्ते में प्रोटीन का सेवन करें, तो उन्हें वजन संतुलित रखने में मदद मिले।  Physiology & Behavior में प्रकाशित एक शोध पत्र के मुताबिक, महिलाएं नाश्ते में प्रोटीन सेवन कम करती हैं,तो उनका पेट लंबे समय से भरा रहता है।  बार-बार स्नैकिंग करने की आदत भी दूर हो जाती है। 

ब्लड शुगर में संतुलन
आजकल काफी लोगों में ब्लड शुगर की संख्या बढ़ती जा रही है। जिन महिलाओं को ब्लड शुगर नहीं है, वे लोग भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अपने नाश्ते में कुछ जरुरी चीजें शामिल करें, जो कि आपके ब्लड शुगर का संतुलन बनाए रखने के मदद करता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, डाइट में प्रोटीन युक्त चीजें शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है। क्योंकि रिफाइंड कार्ब्स की तरह प्रोटीन एनर्जी क्रैश नहीं करता है। प्रोटीन का सेवन करने से ब्लड शुगर का लेवल स्तर तेजी से बढ़ता नहीं है। काफी समय तक ब्लड शुगर का स्तर स्थिर रहता है। 

हड्डियों को मजबूत करता है
वैसे हड्डियों से जुड़ी समस्या केवल बुजुर्गों में नहीं बल्कि कम उम्र की महिलाओं में भी देखने को मिलता है। इस तरह की परेशानी से बचने के लिए महिलाएं केवल प्रोटीन युक्त नाश्ता करें। एक शोध में पता चला है कि जो लोग सुबह के समय या नाश्ते में प्रोटीन का सेवन बढ़ाते हैं, तो यह मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद होती है। 
 
एनर्जी का लेवल बढ़ता है
अक्सर घरों में महिलाएं दिनभर काम में लगी रहती हैं, ऐसे में उनको सुबह से ही एनर्जी की जरुरत काफी होती है, जिससे दिनभर काम करने में थकान न हो। ऐसे महिलाओं को प्रोटीन रिच चीजों का सेवन करना चाहिए, यह मसल्स को मजबूती प्रदान करता है। प्रोटीन के सेवन से लंबे समय तक एक्टिव और एनर्जेटिक बनें रह सकते हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

बच्चे क्या सीखेंगे? भारत-इंग्लैंड मैच में एडल्ट ऐड पर घमासान, कीर्ति आजाद ने BCCI को कठघरे में खड़ा किया

भारत-इंग्लैंड टी20 मुकाबले के दौरान ओल्ड ट्रैफर्ड में कथित एडल्ट विज्ञापन के प्रसारण ने अब बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने इस मामले को सिर्फ एक विज्ञापन का मुद्दा नहीं, बल्कि करोड़ों बच्चों और परिवारों से जुड़े सामाजिक सरोकार का विषय बताया है. Sun, 5 Jul 2026 16:43:25 +0530

  Videos
See all

Aamir Khan Marriage: आमिर खान के घर पहुंचे मुकेश अंबानी #aamirkhanwedding #mukeshambani #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T11:44:10+00:00

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: कल से अली खामेनेई का जनाजा Tehran की सड़कों पर निकलेगा | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T11:43:48+00:00

सड़क के नीचे छिपा राज आया बाहर, फूट पड़ा पानी | #Pune #weatherupdate #rain #aajtak #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T11:42:00+00:00

Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरों से क्या बरामद? | Ayodhya | Interrogation #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T11:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers