A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Samay Rina: आलिया-शरवरी के लिए समय ने बुक किया पूरा थिएटर, फैंस को मुफ्त में देंगे 'अल्फा' के टिकट; रखी एक शर्त

Samay Rina Books Theatre For Alpha: कॉमेडियन समय रैना ने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' के लिए खास कदम उठाया है। उन्होंने मुंबई में फिल्म देखने के लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया है। इतना ही नहीं, वह अपने 250 फैंस को मुफ्त में फिल्म दिखाने वाले हैं।

इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

Samay Rina

समय रैना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह अगले दिन मुंबई में 'अल्फा' देखने जा रहे हैं और इसके लिए पूरा थिएटर बुक किया है। उन्होंने लिखा कि 250 लोगों को वह व्हाट्सएप पर फिल्म के टिकट भेजेंगे।

टिकट पाने के लिए रखी शर्त
हालांकि, फ्री टिकट पाने के लिए समय ने एक शर्त भी रखी है। उन्होंने कहा कि टिकट सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेंगे, जिनका नाम उनकी प्री-सेल लिस्ट में पहले से रजिस्टर्ड होगा।

आलिया और शरवरी के लिए किया खास काम
समय रैना ने बताया कि यह कदम उन्होंने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के लिए उठाया है। उन्होंने लिखा, "यह आलिया और शरवरी के लिए मेरा छोटा-सा थैंक यू है। दोनों मेरे शो के पहले एपिसोड में आई थी। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और उनकी फिल्म देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं।"

'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' में आई थीं दोनों एक्ट्रेस
हाल ही में 'इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2' के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। शो में तीनों की मस्ती और बातचीत को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

एक्शन अवतार में दिखीं आलिया
'अल्फा' एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट पहली बार दमदार एक्शन करती नजर आ रही हैं। फिल्म में शरवरी वाघ भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा बॉबी देओल विलेन के रोल में दिखाई दिए हैं, जबकि अनिल कपूर भी फिल्म का हिस्सा हैं। वहीं ऋतिक रोशन का कैमियो भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है।

फैंस में बढ़ा उत्साह
समय रैना के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कई लोग अब फ्री टिकट पाने की उम्मीद में उनके प्री-सेल लिस्ट का हिस्सा बनने की कोशिश कर रहे हैं।
 

यह भी पढ़े- समय रैना के शो पर आलिया भट्ट की हुई ऐसी रोस्टिंग कि रह गईं स्पीचलेस, कंटेस्टेंट बोला- 'कोई इनको स्क्रिप्ट दो'

Continue reading on the app

Alpha Collection Day 2: आलिया भट्ट की फिल्म ने 2 दिन में दुनियाभर में कमाए ₹37.90 करोड़, 'जिगरा' को छोड़ा पीछे

Alpha Box Office Collection Day 2: आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर स्पाई-एक्शन फिल्म 'Alpha' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला, जिसके बाद इसका दो दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹37.90 करोड़ पहुंच गया है। 

हालांकि, यह YRF Spy Universe की अब तक की सबसे कम ओपनिंग करने वाली फिल्म रही, लेकिन आलिया भट्ट की पिछली फिल्म 'Jigra' से इसका प्रदर्शन बेहतर रहा है। अब सभी की नजरें फिल्म के वीकेंड प्रदर्शन पर टिकी हैं, जहां इसकी कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद है।

दो दिनों में ₹37.90 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, Alpha ने पहले दिन भारत में ₹17.10 करोड़ नेट की कमाई की थी, जबकि निर्माताओं के अनुसार फिल्म का पहले दिन का ग्रॉस कलेक्शन ₹17.42 करोड़ रहा।

दूसरे दिन फिल्म ने भारत में ₹11.50 करोड़ नेट का कारोबार किया। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई ₹20.75 करोड़ नेट और ₹24.90 करोड़ ग्रॉस पहुंच गई। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में लगभग 24.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं, विदेशी बाजारों से फिल्म ने ₹13 करोड़ का कारोबार किया, जिसके बाद Alpha का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹37.90 करोड़ हो गया है।

ये भी पढ़ेः- Aamir Khan Wedding: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से की तीसरी शादी, घर में हुई प्राइवेट सेरेमनी; परिवार और करीबी दोस्त हुए शामिल

'Jigra' से आगे, लेकिन 'War 2' से काफी पीछे
आलिया भट्ट की पिछली फिल्म 'Jigra' ने रिलीज के दो दिनों में दुनियाभर में ₹17.32 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में Alpha ने इस आंकड़े को आसानी से पीछे छोड़ दिया है।

हालांकि, YRF Spy Universe की पिछली फिल्म 'War 2' के मुकाबले Alpha काफी पीछे है। ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर 'War 2' ने रिलीज के पहले दो दिनों में दुनियाभर में ₹165.23 करोड़ का कारोबार किया था।

'Gangubai Kathiawadi' के रिकॉर्ड की बराबरी
दिलचस्प बात यह है कि Alpha ने दो दिनों में लगभग उतनी ही कमाई की है, जितनी आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म 'Gangubai Kathiawadi' ने की थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले दो दिनों में ₹38.10 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।

क्या है फिल्म की कहानी?
Alpha का निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने किया है। यह YRF Spy Universe की सातवीं फिल्म है और इस यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान स्पाई फिल्म है।

फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। कहानी एक प्रशिक्षित महिला हत्यारे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने अतीत और बचपन से जुड़े रहस्यों का पता चलता है। इसके बाद वह अपने ही गुरु के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ती है।

Alpha 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की टक्कर हुमा कुरैशी की 'Baby Do Die Do' से हुई है। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्थिर प्रदर्शन कर रही है। अब सभी की नजरें रविवार के कलेक्शन पर टिकी हैं, जहां फिल्म के कारोबार में और बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। 

Continue reading on the app

  Sports

IND A vs SL A: गिल के दोस्त ने 10 विकेट लेकर मचाया तहलका, इंडिया-ए ने श्रीलंका को रौंदकर जीती सीरीज

ind a beat sl a: गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में साई सुदर्शन के 168 रन की बदौलत भारत ए ने पहली पारी में 543 रन का विशाल स्कोर बनाया और श्रीलंका ए पर 177 रनों की बढ़त हासिल की. मैच के चौथे और अंतिम दिन खेल तेजी से आगे बढ़ा. लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने दूसरी पारी में छह विकेट लेकर श्रीलंका ए की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और उसकी पारी 209 रन पर ढेर हो गई. भारत ए के ओपनर्स साई सुदर्शन और अमन मोखाड़े ने 6.2 ओवर में ही 36 रन बनाकर मामूली से लक्ष्य को हासिल कर लिया. इसी के साथ भारत ए ने 10 विकेट से मैच जीतकर सीरीज भी 1-0 से अपने नाम कर ली. पहला मैच ड्रॉ रहा था. Sun, 5 Jul 2026 17:01:54 +0530

  Videos
See all

सड़क के नीचे छिपा राज आया बाहर, फूट पड़ा पानी | #Pune #weatherupdate #rain #aajtak #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T11:42:00+00:00

Aamir Khan Marriage: आमिर खान के घर पहुंचे मुकेश अंबानी #aamirkhanwedding #mukeshambani #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T11:44:10+00:00

Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरों से क्या बरामद? | Ayodhya | Interrogation #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T11:45:08+00:00

Breaking News: Europe की भीषण गर्मी से France में जंगलों में लगी आग, बड़े स्तर पर राहत अभियान जारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T11:42:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once