Responsive Scrollable Menu

Ram Mandir पर चंदा चोरी के आरोप, VHP ने Kejriwal-Priyanka Gandhi के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार और ट्रस्ट पर हमला बोल रहा है। अब इन आरोपों के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील आलोक कुमार ने अयोध्या के पुलिस अधिकारी आशुतोष तिवारी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा, राम गोपाल यादव, संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेताओं के बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई है और पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

आरोपों के आधार की हो जांच

आलोक कुमार ने अपने पत्र में कहा है कि इन नेताओं ने जो आरोप लगाए हैं, उनके पीछे क्या सच्चाई या आधार है, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। पुलिस को इन नेताओं से पूछना चाहिए कि उन्हें यह जानकारी कहां से मिली। उन्होंने आगे लिखा कि अगर इन नेताओं के पास कोई पक्के सबूत हैं, तो वे जांच में मदद करें। लेकिन, अगर बिना किसी सबूत के इतने बड़े आरोप लगाए गए हैं, तो समाज में भ्रम फैलाने के लिए कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
 

इसे भी पढ़ें: बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट पर भारत सरकार का कड़ा रुख, Instagram-Meta को भेजा नोटिस


नेताओं के किन बयानों पर आपत्ति?

पत्र में विपक्ष के नेताओं द्वारा दिए गए अलग-अलग बयानों का हवाला दिया गया है।

राम गोपाल यादव (सपा): इन्होंने आरोप लगाया था कि राम मंदिर में 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला हुआ है। भक्तों द्वारा दान किए गए सोने, चांदी, हीरे और नकदी का पूरा हिसाब सामने नहीं रखा गया।

अरविंद केजरीवाल (आप): इन्होंने दावा किया था कि भगवान राम के चढ़ावे और दानपात्र से सोने-चांदी और नकदी समेत करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक की चोरी हुई है।

संजय सिंह (आप): इन्होंने भी राम मंदिर से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की चोरी का आरोप लगाया था और कहा था कि इसमें करीब 50 कर्मचारी शामिल हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा (कांग्रेस): इन्होंने मांग की थी कि अगर इतने बड़े घोटाले की बात सामने आ रही है, तो मंदिर के सीसीटीवी फुटेज को आम जनता के लिए सार्वजनिक किया जाना चाहिए ताकि सच सबके सामने आ सके।

Continue reading on the app

PPF for Children: रोज ₹166 बचाकर बच्चे को बनाएं करोड़पति! सरकारी PPF स्कीम का यह कैलकुलेशन कर देगा हैरान

PPF for Children: कोई भी माता-पिता या कानूनी अभिभावक किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर PPF खाता खोल सकते हैं। जब बच्चा 18 साल का हो जाता है, तो इस खाते का स्टेटस 'मेजर' में बदल दिया जाता है। पीपीएफ में फिलहाल 7.1% की सालाना ब्याज दर मिल रही है

Continue reading on the app

  Sports

जिसने कटाई नाक उसी के सपोर्ट में आए श्रेयस अय्यर, 8 गेंद में भारत को मैच हरवाया

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में रवि बिश्नोई का एक ओवर निर्णायक साबित हुआ. बिश्नोई ने भारतीय पारी में 17वां ओर किया था, जिसमें उन्होंने 29 रन लुटा दिए. इसी ओवर के कारण मैच इंग्लैंड की तरफ झुक गया, जिससे भारतीय टीम को हार मिली. हालांकि, मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बिश्नोई का बचाव करते हुए कहा कि वह इस गलती से सीखेंगे और दमदार वापसी करेंगे. Sun, 5 Jul 2026 14:11:11 +0530

  Videos
See all

Ujjain में बढ़ा Shipra नदी का जलस्तर, डूबे घाट #aajtak #shorts #ujjain #shiprariver #ujjainmahakal #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T09:32:22+00:00

Aamir Khan Marriage News : मूसलाधार Rain के बीच आमिर खान की शादी! #aamirkhan #gaurispratt #marriage #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T09:45:00+00:00

Ram Mandir Breaking |Ram Temple Donation Controversy |Ayodhya News | UP News:Donation Scam पर खुलासा #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T09:35:50+00:00

Breaking News Live |Ram Mandir Donation Scam News | राम मंदिर दान चोरी पर बहुत बड़ा खुलासा! |CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T09:41:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers