Samay Raina: समय रैना ने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पर अनोखे तरीके से प्यार लुटाया है। कॉमेडियन ने एक्ट्रेसेस की हालिया रिलीज फिल्म के लिए मुंबई का पूरा एक थिएटर बुक किया है।
Revise ITR Form 2026: अगर आपने गलती से गलत आईटीआर फॉर्म चुन लिया है, तो आपकी रिटर्न डिफेक्टिव या इनवैलिड घोषित हो सकती है। इससे न केवल आपका रिफंड अटक सकता है, बल्कि टैक्स विभाग का नोटिस भी आ सकता है। टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आपसे फॉर्म चुनने में कोई गलती हो गई है, तो आयकर विभाग के नोटिस का इंतजार करने के बजाय खुद ही उसे जल्द से जल्द सुधार लें
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम इंडिया की यह लगातार तीसरी हार रही। मैच खत्म होने के बाद अय्यर ने हार पर खुलकर बात की। लेकिन उन्होंने किसी एक खिलाड़ी को जिम्मेदार ठहराने से साफ इनकार कर दिया।
मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190/7 का मजबूत स्कोर बनाया था। शुरुआत धीमी रही थी। लेकिन आखिर में तिलक वर्मा की नाबाद 24 रन की तेज पारी ने टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। जिस मैदान पर पिछले टी20 में इंग्लैंड ने 304/2 का विशाल स्कोर बनाया था, वहां 190 रन भी मुकाबले लायक माने जा रहे थे।
इंग्लैंड ने भारत को मैनचेस्टर में हराया जवाब में इंग्लैंड की टीम 16वें ओवर तक 133/5 के स्कोर पर थी। उसे जीत के लिए 58 रन चाहिए थे और मैच पूरी तरह भारत की पकड़ में नजर आ रहा था। लेकिन यहीं से मुकाबला पलट गया। इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने 17वें ओवर में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर हमला बोल दिया। इस ओवर में उन्होंने तीन छक्कों और 2 नो-बॉल का फायदा उठाते हुए कुल 29 रन बटोरे। इसके बाद इंग्लैंड ने सिर्फ एक ओवर पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
हम जानते हैं कैसे मैच हाथ से निकला: श्रेयस मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, 'हम सभी जानते हैं कि मैच कहां हाथ से निकला, लेकिन मैं किसी एक खिलाड़ी का नाम नहीं लेना चाहता। 15वें ओवर तक हम शानदार स्थिति में थे। इसके बाद अचानक मैच का मोमेंटम उनकी तरफ चला गया और फिर उनके लिए जीत आसान हो गई।'
बिश्नोई का श्रेयस ने किया बचाव जब पूर्व इंग्लैंड कप्तान नासिर हुसैन ने उनसे खास तौर पर रवि बिश्नोई के महंगे ओवर के बारे में पूछा, तब भी अय्यर ने अपने गेंदबाज का पूरा समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'पहली नो-बॉल के बाद भी मुझे लगा था कि वह वापसी करेगा। लेकिन 17वें ओवर में मैच हमारे हाथ से निकल गया। उसे इससे सीखना होगा। इस पिच पर 190 रन शानदार स्कोर था। साथ ही जैकब बेथेल ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उसका भी श्रेय उन्हें देना चाहिए।'
रवि बिश्नोई ने अपने चार ओवर में 60 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके। उन्होंने पूरे स्पेल में 3 नो-बॉल भी फेंकी। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह किसी भारतीय गेंदबाज का एक ओवर में तीसरा सबसे महंगा स्पेल रहा। इससे पहले शिवम दुबे ने 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 रन और स्टुअर्ट बिन्नी ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 32 रन एक ओवर में लुटाए थे।
अब भारतीय टीम की नजर तीसरे टी20 पर होगी, जो मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी।