Stock Market Today: हफ्ते के पहले ही दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार,सेंसेक्स 250 अंक लुढ़का
Sensex Nifty Fall Today: 17 अगस्त 2026 को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. सेंसेक्स 268 अंक गिरकर 77,740 और निफ्टी 66 अंक टूटकर 24,299 के स्तर पर खुला. ईरान-अमेरिका तनाव और क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के कारण निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं.
Census 2027: आज से होगी जनगणना की शुरुआत, जाति और आधार से लेकर बैंकिंग तक पूछे जाएंगे ये 40 सवाल
Census 2027: भारत में 2027 की जनगणना का अहम चरण आज से शुरू हो रहा है. 17 अगस्त (सोमवार) से देश की आबादी की गिनती लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फीले इलाकों में 'सेल्फ-एन्यूमरेशन' (खुद अपनी जानकारी दर्ज करने) के साथ शुरू होगा. इसमें दूर-दराज के गांव, पहाड़ी समुदाय और मुश्किल रास्तों वाले इलाके शामिल होंगे.
31 अगस्त तक ऑनलाइन भर सकेंगे जानकारी
इन सभी इलाकों के लोग 17 अगस्त से 31 अगस्त के बीच ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी भर सकेंगे. इसके बाद, जनगणना करने वाले अधिकारी 1 से 30 सितंबर के बीच घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठी करेंगे. जिन्हें नागरिकों को 40 सवालों के जवाब देने होंगे. जिसमें जाति, माता-पिता की जानकारी और पहचान के दस्तावेज शामिल हैं. जबकि देश के बाकी हिस्सों में जनसंख्या की गिनती अगले साल फरवरी में शुरू होगी.
कैसे खुद दर्ज कर सकते हैं अपनी जानकारी?
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में जनगणना कार्यों के मुख्य अधिकारी और निदेशक अमित शर्मा ने कहा, "जनगणना का डेटा बिना कागज के इस्तेमाल के इकट्ठा किया जाएगा, ठीक वैसे ही जैसे घरों की सूची बनाने के समय किया गया था; इसके लिए बर्फबारी वाले इलाकों में मोबाइल ऐप का इस्तेमाल होगा. जनसंख्या की गिनती शुरू होने से पहले, https://se.census.gov.in पर लोग खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे."
इस अभियान में लद्दाख के सात जिलों में रहने वाले लगभग 2,74,000 लोग शामिल होंगे. जम्मू-कश्मीर में, यह प्रक्रिया 16 जिलों में लगभग 88.1 लाख लोगों के लिए होगी, जिनमें डोडा, पुंछ और कुपवाड़ा शामिल हैं.
ऊंचाई और ऊबड़-खाबड़ जमीन जैसी चुनौतियां
चुनौतियों में जंस्कार के वे गांव शामिल हैं जहां सड़क संपर्क बहुत कम है, लेह का यिंगचेन गांव जहां सिर्फ दो परिवारों के 11 सदस्य रहते हैं (जो सबसे पास के गांव से पैदल सात घंटे की दूरी पर है), और चांगथांग का हानले गांव, जो लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर बसा है. मुख्य अधिकारी अमित शर्मा का ने कहा, "बेशक, ऐसी चोटियां और ऊंचाई वाले इलाके हैं जहां बहुत कम घर होंगे, लेकिन हमने ज्यादा स्पेशल टीमें तैनात की हैं, खासकर वहां जहां हमारी सेना या ITBP के जवान तैनात हैं. अगर किसी मुश्किल इलाके में बसे दूर-दराज गांव में सिर्फ एक परिवार भी रहता है, तो भी हमारे अधिकारी वहां जाकर उनका डेटा दर्ज करेंगे."
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
News Nation









