'एक ही बार में खत्म किए जा सकते हैं ईरानी नेता', खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ट्रंप की तेहरान को धमकी
Trump threatens Iran: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए तेहरान में लोगों भी भीड़ उमड़ी हुई है. दुनियाभर के कई देशों के प्रतिनिधिमंडल भी ईरान पहुंचे हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से तेहरान को धमकी दी है. ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्मों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. उन्होंने दावा किया है कि ईरान का शीर्ष नेतृत्व एक ही जगह पर इकट्ठा हुआ था. ऐसे में उन्हें एक बार में ही खत्म किया जा सकता है.
ट्रंप की ईरान को धमकी
अमेरिकी मीडिया आउटलेट 'एक्सियोस' (Axios) से बात करते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा तेहरान में चल रहे सामूहिक अंतिम संस्कार कार्यक्रमों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह भीड़ एक सैन्य मौका देती है, हालांकि उन्होंने कहा कि चल रही कूटनीति की वजह से ऐसा नहीं किया जाएगा. उन्होंने 'एक्सियोस' से कहा, "वे सब वहां हैं. एक गोली (और हम उन सभी को खत्म कर सकते हैं), लेकिन हम ऐसा नहीं करने जा रहे हैं क्योंकि तब हमारे पास बातचीत करने के लिए कोई नहीं बचेगा."
शायद ये झूठे आंसू हैं: राष्ट्रपति ट्रंप
इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने अंतिम संस्कार की उन तस्वीरों पर भी टिप्पणी की जो सोशल मीडिया में सामने आ रही हैं. जिनमें भारी संख्या में लोगों की भीड़ खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए तेहरान पहुंची है. ट्रंप ने कहा कि शोक मनाने वालों को दुखी देखकर उन्हें हैरानी हुई, क्योंकि उनका मानना था कि कई ईरानी खामेनेई का विरोध करते हैं; आउटलेट ने ट्रंप के हवाले से कहा, "शायद ये झूठे आंसू हैं." अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि तेहरान, वॉशिंगटन के साथ समझौता करने के लिए उत्सुक है. "वे डील करने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं."
अंतिम संस्कार के लिए ईरान को दिया एक सप्ताह का समय- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दावा किया है कि उन्होंने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान को एक हफ्ते के समय दिया है. ट्रंपने कहा कि दोनों पक्ष अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम पूरे होने तक एक हफ्ते के लिए बातचीत रोकने पर सहमत हुए हैं. ट्रंप के अनुसार, इस दौरान कोई भी पक्ष सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा.
ईरान ने ट्रंप को दिया जवाब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इन टिप्पणियों पर ईरान की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. आर्मेनिया में ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें दूतावास ने ट्रंप की इन टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा, "आप इन बातों को नहीं समझते क्योंकि न तो आपमें सभ्यता है, न इतिहास और न ही सम्मान."
खबर अभी अपडेट हो रही है...
Jammu Kashmir Book Controversy: 'जहरीली किताब', आतंकी पाठ! | PAk | Breaking News | Pakistan
Jammu Kashmir Book Controversy: 'जहरीली किताब', आतंकी पाठ! | PAk | Breaking News | Pakistan जम्मू-कश्मीर में 'समग्र शिक्षा योजना' (Samagra Shiksha Scheme) के तहत सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी में बांटी गई "Personalities and Legends of J&K" और "Great Personalities of Jammu and Kashmir" नामक किताबों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि इन किताबों में प्रतिबंधित संगठन JKLF के संस्थापक मकबूल भट्ट (जिसे कोर्ट से फांसी दी गई थी) को 'शहीद' बताया गया है और सैयद अली शाह गीलानी व मसरत आलम जैसे अलगाववादी नेताओं को 'महान हस्तियां' कहकर महिमामंडित किया गया है। इसके साथ ही, किताब में जम्मू-कश्मीर के लिए कथित रूप से "Indian-Occupied Kashmir" (भारत अधिकृत कश्मीर) जैसे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। #JammuKashmirBookControversy #AcademicJihadRow #BJPAction #SakinaItooResignation #KashmirNewsUpdate ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Republic Bharat