Responsive Scrollable Menu

खामेनेई के जनाजे में लाखों लोगों की भीड़:अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, ताबूत देखते ही रो पड़े लोग; 'अमेरिका मुर्दाबाद' के लगे नारे

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शनिवार को तेहरान की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। छह दिन तक चलने वाले इस अंतिम संस्कार के पहले दिन ग्रैंड मोसल्ला मस्जिद में सुबह से ही लाखों लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे। अधिकारियों का अनुमान है कि पूरे कार्यक्रम में 1.5 करोड़ से 2 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं। खामेनेई का ताबूत ईरानी झंडे में लपेटकर मंच पर रखा गया था। उनके साथ हमले में मारे गए परिवार के अन्य सदस्यों के ताबूत भी रखे गए। ताबूत देखते ही कई लोग रो पड़े और कई श्रद्धालु फूट-फूटकर बिलखते नजर आए। इस दौरान भीड़ लगातार 'अमेरिका मुर्दाबाद' और 'इजराइल पर खुदा का कहर' के नारे लगाती रही। कई लोग बदला लेने की मांग वाले पोस्टर लेकर पहुंचे। अंतिम यात्रा 6 जुलाई को तेहरान से निकलेगी। इसके बाद पार्थिव शरीर 7 जुलाई को कोम, 8 जुलाई को इराक के नजफ और करबला और 9 जुलाई को मशहद ले जाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ दफनाया जाएगा। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1. अंतिम संस्कार में 100 ज्यादा देशों के प्रतिनिधिमंडल पहुंचे: अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुए। 2. तेहरान में अभूतपूर्व सुरक्षा और लोगों के लिए विशेष इंतजाम: अंतिम संस्कार को देखते हुए सेना और पुलिस की भारी तैनाती की गई। मेट्रो और सरकारी बसें मुफ्त रहीं, होटलों में 50% तक छूट दी गई, 5,000 से ज्यादा स्कूलों में ठहरने की व्यवस्था की गई और दूसरे शहरों से विशेष ट्रेनें चलाई गईं। 3. खामेनेई की अंतिम यात्रा 5 शहरों से गुजरेगी: अंतिम यात्रा तेहरान से शुरू होकर क़ोम, इराक के करबला और नजफ होते हुए 9 जुलाई को मशहद पहुंचेगी, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। 4. ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, परमाणु ठिकानों के निरीक्षण से भी इनकार: अंतिम संस्कार के दौरान अमेरिका-ईरान के बीच चल रही अप्रत्यक्ष वार्ता फिलहाल रोक दी गई है। साथ ही ईरान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु ठिकानों के निरीक्षण की अनुमति देने से इनकार कर दिया। ट्रम्प का दावा- ईरान को अंतिम संस्कार के लिए एक हफ्ते की मोहलत दी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने मानवीय आधार पर ईरान को अंतिम संस्कार पूरा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद ईरान को अमेरिकी शर्तें माननी होंगी। खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े अपडे्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

हीरो ने जबरदस्ती अड़कर मांगा गाना, रिलीज होते ही बना ब्लॉकबस्टर, माधुरी दीक्षित संग हिट कहलाती थी जोड़ी

अनिल कपूर इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में हर तरह के गाने और फिल्में की हैं. साल 1988 में भी उन्होंने एक फिल्म में काम किया था. फिल्म का एक गाना सिर्फ हीरोइन पर ही फिल्माना था, लेकिन अनिल कपूर ने जिद पर अड़कर इस फिल्म में काम किया और गाना ब्लॉकबस्टर साबित हुआ.

Continue reading on the app

  Sports

FIFA World Cup 2026: फिर चमके किलियन एम्बाप्पे, पैराग्वे को हराकर लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा फ्रांस

France vs Paraguay: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मैच में फ्रांस ने पैराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार वर्ल्ड कप के टॉप-8 में जगह बना ली. इस मुकाबले का इकलौता गोल किलियन एम्बाप्पे ने दागा. Sun, 05 Jul 2026 08:03:49 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: जनाजा देख डरा ट्रंप 'खून का बदला खून' | Khamenei | Mayank Mishra | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T03:36:27+00:00

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की कल महाबैठक | CM Yogi | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T03:38:50+00:00

Operation Kalnemi On Navbharat | Rubika Liyaquat: सोना-चांदी और चढ़ावे में कैसे सेंध लगी ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T03:40:44+00:00

West Bengal News: TMC में मचे घमासान के बीच Mamata Banerjee ने संभाला मोर्चा, क्या कहा?| Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T03:43:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers