खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में पहुंचे 70 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि, ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जताया आभार
Iranian Supreme Leader Ali Khamenei Funeral: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम शनिवार को तेहरान में शुरू हो गया. छह दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में दुनियाभर के 70 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि पहुंचे. इसके लिए ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने सभी देशों का आभार जताया है. ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि उनकी मौजूदगी ईरान और उन देशों के रिश्तों के इतिहास में "हमेशा याद रहने वाली घटना" बनी रहेगी.
क्या बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची?
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "ईरान को इस बात की खुशी है कि सत्तर से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों ने हमारे सुप्रीम लीडर, शहीद और ग्रैंड अयातुल्ला खामेनेई के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया; इनमें हमारे वफादार अरब भाई भी शामिल थे."
अराघची ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "यह ऐतिहासिक आयोजन हमारे आपसी रिश्तों के इतिहास में हमेशा याद रहने वाली घटना बनी रहेगी." बता दें कि ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची का ये बतान तब सामने आया है जब ईरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में चल रही हैं और पूर्व सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में लाखों लोग पहुंचे हैं.
يسرّ إيران أنها استقبلت ممثلين من أكثر من سبعين دولة ممن اختاروا المشاركة في تكريم قائدنا الأعلى الشهيد، آية الله العظمى خامنئي، ومن بينهم إخواننا العرب الأوفياء.
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) July 4, 2026
وسيظل هذا الإحياء التاريخي ذكرى خالدة في مسيرة علاقاتنا المشتركة. pic.twitter.com/g0LpjAiIwa
जवान पोते के जाने का दुख नहीं सह पाए दादा, 71 साल की उम्र में निधन; जानें क्या थी उनकी अंतिम इच्छा
केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच लगातार आगे बढ़ रही है और रोज इस केस जुड़े नए-नए खुलासे भी हो रहे हैं. इस बीच एक दुखद खबर सामने आई है कि केतन के 71 साल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन हो गया है. हाल ही में उन्होंने केतन को इंसाफ दिलाने के लिए आयोजित कैंडिल मार्च में भी हिस्सा लिया था और कहा था कि ये बहुत बड़ा धोखा हुआ. ये अपनों ने ही दिया है, ये बहुत बुरी बात है. लड़की वालों से हमारे बहुत पुराने संबंध थे, उनकों मालूम था फिर भी उन्होंने नहीं रोका. बच्ची को दबाव देकर शादी करने का इरादा था. सिया और चेतन को तो फांसी की सजा हो. बता दें कि अग्रवाल परिवार के एक करीबी सदस्य ने इसकी पुष्टि की है कि केतन के दादा देवीचंद अग्रवाल का शनिवार शाम हृदय गति रुकने से निधन हो गया है. वह कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे.
सिया गोयल ने सहेली को लिखा था- ये शादी नहीं होने वाली
उधर, इस मामले में नए खुलासे की बात करें तो आरोपी सिया गोयल द्वारा अपनी सहेली को भेजा गया एक स्नैपचैट सामने आया है, जिसमें उसने लिखा था कि केतन से उसकी शादी नहीं होने वाली. दरअसल, सिया और उसकी सहेली के बीच की बात है. सूत्रों के मुताबिक- इस चैट में सिया अपनी सहेली से उदयपुर में प्रस्तावित शादी के लिए फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड की कॉपी भेजने को कह रही है. उसमें सिया ने लिखा है कि मुझे अपना आधार कार्ड भेजो ताकि मैं उस शादी के लिए तुम्हारी टिकट बुक कर सकूं जो कभी होने नहीं वाली.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation