Responsive Scrollable Menu

खंडवा: वंदे मातरम् विवाद पर बीजेपी और युवा मोर्चा का कैंडल मार्च, कांग्रेस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के कथित अपमान को लेकर खंडवा में भी विरोध देखने को मिला। यहां भाजपा संगठन और युवा मोर्चा ने रविवार रात कैंडल मार्च निकाला और कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। घंटाघर से शुरू हुआ ये कैंडल मार्च केवलराम चौराहा तक पहुंचा। यहां भाजपा के कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा के सदस्यों ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे हैं पार्टी के नेताओं ने यह आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का अपमान किया है। भाजपा नेताओं का कहना था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् को कथित तौर पर बीच में रोकने का प्रयास किया गया। इसे राष्ट्रभक्ति और देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई।

क्या बोले भाजपा नेता और युवा मोर्चा के सदस्य

इस मामले में आयोजित किए गए विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक कंचन तनवे और अन्य नेता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा गीत है और करोड़ों देशवासियों के लिए गौरव और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने इसके गायन के दौरान जो किया है। उसे लेकर उन्हें देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

हर राष्ट्रभक्त से आवाज उठाने की मांग

इस मामले में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सागर अरतानी ने कहा कि वंदे मातरम् गीत नहीं है बल्कि राष्ट्रभक्ति, स्वतंत्रता और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इसके सम्मान के लिए हर देशभक्त नागरिक को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। इस उद्देश्य से भाजपा युवा मोर्चा ने कैंडल मार्च और विरुद्ध प्रदर्शन आयोजित किया है।

इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा के कई नेता और युवा मोर्चा के सदस्यों के साथ महापौर अमृता यादव, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले, राजेश तिवारी, कपिल अंजने, मंगलेश तोमर सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue reading on the app

Stock Market Today: आज बाजार का मूड बिगड़ेगा या बनेगा? गिफ्ट निफ्टी के संकेत ने बढ़ाई धड़कनें, BEML समेत इन शेयरों पर रहेगी पैनी नजर

Stock Market Today: आज भारतीय शेयर बाजार में दबाव के संकेत है। गिफ्ट निफ्टी 0.12 फीसदी नरमी रहने से कमजोर शुरुआत का अनुमान है। निवेशकों की नजर ग्लोबल ग्रोथ और अमेरिकी फेड की नीतियों पर है। इस बीच कंपनियों के तिमाही नतीजों और अहम कॉरपोरेट घटनाक्रमों से बाजार में हलचल देखने को मिल सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर

bwf world championships: भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर किया है. आयुष ने डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी शी यू की को पहले ही दौर में हराकर बाहर कर दिया. नई दिल्ली में मिली यह जीत आयुष के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है. Mon, 17 Aug 2026 21:49:24 +0530

  Videos
See all

Final Cut LIVE: नई वीडियो..कैसे मची भगदड़? | Ujjain Mahakaleshwar stampede | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T17:11:55+00:00

Flood News: यूपी में बाढ़ से हाहाकार ! UP Flood | Prayagraj | Varanasi | Bahraich | IMD Alert | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T17:15:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers