Responsive Scrollable Menu

कौन थी एक्ट्रेस अनन्या राज? जिनका एक महीने पहले हुआ था निधन, परिवार ने अब किया बड़ा खुलासा

Who is Ananya Raj: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन हो गया है. हैरान करने वाली बात ये है कि एक्ट्रेस ने करीब एक महीने पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन उनके परिवार ने अब सोशल मीडिया के जरिए उनकी मौत की जानकारी दी है. परिवार के मुताबिक, अनन्या का निधन 15 जुलाई 2026 की सुबह नींद में शांतिपूर्वक हुआ. वो पिछले एक साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रही थीं.

परिवार ने एक महीने बाद दी जानकारी

अनन्या राज के परिवार ने एक्ट्रेस के ही इंस्टाग्राम अकाउंट से एक भावुक पोस्ट शेयर किया.जिसमें लिखा गया- 'बहुत भारी दिल से ये बता रहे हैं कि 15 जुलाई को सुबह अनन्या का निधन हो गया. वे नींद में ही शांति से इस दुनिया को अलविदा कह गईं. पिछले एक साल से अधिक समय से वो शारीरिक और मानसिक परेशानी से गुजर रही थीं और उन्होंने एक योद्धा की तरह इसका सामना किया.' परिवार ने अपने बयान में उनकी निजता का सम्मान करने की अपील भी की है.

कौन थीं अनन्या राज?

अनन्या राज की बात करे तो वो एक्टिंग की दुनिया में काम करती थी. उन्होंने  हिंदी के साथ-साथ रीजनल सिनेमा में भी काम किया था. मनोरंजन की दुनिया में बतौर एक्ट्रेस अपनी पहचान बनाने के लिए अनन्या ने कड़ी मेहनत की थी और साल 2016 में आई फिल्म ‘7 Hours to Go’से डेब्यू किया था. इसके बाद वो 2017 में 'द फाइनल एक्जिट' में भी दिखीं. एक्ट्रेस को पहचान विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘घोस्ट’ से मिली. इसके अलावा वो तेलुगु फिल्म  ‘थग्गे ले’ जैसी फिल्मों का भी नजर आई थी. वहीं, अनन्या ने अपने छोटे से करियर में अलग-अलग तरह के किरदारों के साथ प्रयोग किया था। हॉरर फिल्मों के अलावा उन्होंने सस्पेंस और थ्रिलर जॉनर में भी काम किया. 

सोशल मीडिया पर थी एक्टिव

अनन्या राज फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब लाखों फॉलोअर्स थे और वो अपने काम के साथ-साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें और पोस्ट शेयर करती थीं. उनके निधन की खबर सामने आने के बाद उनकी पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट्स भी चर्चा में आ गई हैं. एक पुरानी मोटिवेशनल पोस्ट को भी लोग शेयर कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने जिंदगी में दोबारा शुरुआत करने की बात कही थी. बता दें,  अनन्या एक्टिंग के साथ मॉडलिंग से भी जुड़ी थीं और कई ब्रांड्स के लिए काम कर चुकी थीं.

 ये भी पढ़ें- Entertainment News Highlights: आवारापन 2 की सक्सेस के बाद जन्नत 3 का ऐलान, बंगाली डायरेक्टर राजा सेन का 71 की उम्र में निधन

फिल्म इंडस्ट्री ने जताया दुख

अनन्या के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच शोक की लहर है. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी उनके निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. एसोसिएशन ने अनन्या को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बताते हुए उनके निधन को दुखद क्षति बताया है. इन सबके बीच सोशल मीडिय पर अनन्या की उम्र को लेकर भी बहस छिड़ गई है. कुछ मीडियो रिपोर्ट्स में उन्हें  27 साल की बताया जा रहा है तो कुछ रिपोर्ट्स में एक्ट्रेस की फम्र 35 साल बताई जा रही है. हालांकि इस पर परिवार का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया.

ये भी पढ़ें- आवारापन 2 की बंपर सक्सेस पर भावुक हुए इमरान हाशमी, फैंस के नाम लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Continue reading on the app

MP News: अटल जी की पुण्यतिथि पर इंदौर को 60 करोड़ की सौगात, अटल पथ शुरू

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव ने इंदौर में 60 करोड़ से अधिक की सात विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन किया।

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल से हुई 36 गलतियां, अपने ही खिलाड़ियों ने करवाया ‘नाम खराब’

गॉल टेस्ट में टीम इंडिया ने दो रिव्यू काफी जल्दी खराब दिए. इसके साथ ही गिल का एक आंकड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. Mon, 17 Aug 2026 14:24:59 +0530

  Videos
See all

Arvind Kejriwal: दिमागी नक्सल होने पर मुझे गर्व है | #viral #viralvideo #shortvideo #aamaadmiparty #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T09:14:33+00:00

Viral News: गांवों में घूम रहा तेंदुआ, लोगों में डर | #shorts #viralvideo #viralnews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T09:15:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers