Responsive Scrollable Menu

Adhik Bhanu Saptami 2026: Adhik Maas में सूर्य पूजा का महासंयोग, जानें Date और महत्व

सनातन परंपरा में सूर्य देवता के हमें प्रतिदिन दर्शन होते हैं। हिंदू धर्म में सूर्य देव को सौभाग्य और आरोग्य का देवता माना जाता है। सूर्य देव की पूजा के लिए रविवार का दिन शुभ माना जाता है। वहीं जब रविवार को सप्तमी तिथि पड़ती है, तो इसको भानु सप्तमी कहा जाता है। इस बार 07 जून 2026 को यह पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन तब अधिक पुण्यफलदायी हो जाता है, जब यह अधिक मास या पुरुषोत्तम मास में पड़ता है। तो आइए जानते हैं यह तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में...  

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक 07 जून की पूर्वाह्न 02:40 मिनट से अधिक ज्येष्ठ मास के कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि की शुरूआत होगी। वहीं अगले दिन यानी की 08 जून 2026 की पूर्वाह्न 00:21 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से 07 जून 2026 को अधिक भानु सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें। अगर संभव हो तो पीले कपड़े पहनें। फिर तांबे के लोटे में जल, रोली, चंदन, अक्षत और लाल पुष्प डालकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस दौरान 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' का जाप करें। फिर सूर्य देव के लिए दीपक जलाकर आदित्य हृदय स्त्रोत, सूर्याष्टक या सूर्य चालीसा का पाठ करें। इस दिन तांबे के बर्तन, गेहूं, गुड़ व लाल रंग के वस्त्र आदि का दान करना शुभ माना जाता है।

धार्मिक महत्व 

भगवान सूर्य देव को भगवान विष्णु का ही स्वरूप माना जाता है। इसलिए उनको भक्त सूर्य नारायण कहते हैं। भानु सप्तमी का महत्व इसलिए और भी बढ़ जाता है, क्योंकि यह अधिक मास भी भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित होता है। इसलिए सुख-सौभाग्य की कामना करने वाले व्यक्ति को इस पावन अवसर पर विधि-विधान से सूर्यदेव की पूजा करनी चाहिए।

Continue reading on the app

Rakul Preet Singh की फिल्म Jaya Janaki Nayaka का YouTube पर रिकॉर्ड, 1 Billion Views पाने वाली बनी पहली Movie

साल 2017 में आई तेलुगु फिल्म 'जया जानकी नायका' ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रकुल प्रीत सिंह और बेलमकोंडा श्रीनिवास की इस फिल्म के हिंदी डब वर्जन को यूट्यूब पर 100 करोड़ (1 बिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है। दुनिया भर में यह रिकॉर्ड बनाने वाली यह पहली फिल्म बन गई है। इस बड़ी कामयाबी से खुश होकर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि अगर हम इस संख्या की तुलना सिनेमाघरों में जाने वाले लोगों से करें, तो यह एक बहुत बड़ा आंकड़ा है। यह वाकई हैरान करने वाला और शानदार है।

फिल्म के फ्लॉप होने की खबरों को बताया गलत

रकुल ने बताया कि उन्हें इस फिल्म को मिल रहे अच्छे व्यूज के बारे में पता तो था, लेकिन 100 करोड़ का आंकड़ा छूना उनके लिए भी एक बड़ा सरप्राइज था। उन्होंने हंसते हुए कहा कि यह सच है या नहीं, इसे देखने के लिए वह खुद यूट्यूब पर गईं। इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेट पर चल रही उन खबरों को गलत बताया जिनमें इस फिल्म को फ्लॉप कहा गया था। रकुल ने साफ किया कि जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब भी इसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला था और पूरी टीम ने इसकी सफलता का जश्न मनाया था।
 

इसे भी पढ़ें: Ladies & Ladies Toxic Teaser: यश की फिल्म की फीमेल लीड्स का फर्स्ट लुक देखकर खुश नहीं हैं फैंस, क्यों?


फिल्मों के लिए खुलेंगे नए रास्ते

रकुल प्रीत सिंह का मानना है कि साल 2020 में कोरोना महामारी के बाद से साउथ की फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ज्यादा दर्शक मिलने लगे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस फिल्म की सफलता के बाद आने वाले समय में फिल्मों और मेकर्स के लिए नए रास्ते खुलेंगे। रकुल ने कहा कि अभी ओटीटी की दुनिया में सीमित विकल्प हैं, लेकिन यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म के मजबूत होने से नए मेकर्स को अपनी फिल्में लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। आने वाले समय में ऐसी छोटी फिल्में या त्योहारों वाली फिल्में जिन्हें थिएटर नहीं मिल पाते, वे सीधे यूट्यूब पर भी रिलीज की जा सकेंगी।

Continue reading on the app

  Sports

Samson Gambhir Video: इधर वैभव का कराया डेब्यू, उधर संजू सैमसन को तसल्ली देते रहे कोच गंभीर, वीडियो देखा क्या?

sanju samson gautam gambhir video: वैभव सूर्यवंशी एक डेब्यू करने के बाद सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर और संजू सैमसन का एक वीडियो बड़े तेजी से वायरल हुआ. इस वीडियो को लेकर तमाम तरह की चीजें सोशल मीडिया पर कही जा रही हैं. बता दें कि वैभव को डेब्यू संजू सैमसन की जगह प्लेइंग-11 में मौका देकर ही कराया गया. Sat, 4 Jul 2026 22:53:23 +0530

  Videos
See all

Vasai Virar Rain: वसई-विरार में मूसलाधार आफत! | #Shorts #VasaiVirar #Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T21:00:35+00:00

Mamata Banerjee को बड़ा झटका, बंगाल TMC चीफ Chandrima Bhattacharya ने सभी पदों से दिया इस्तीफा #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T21:00:02+00:00

Amethi Crime News: Instagram Love Story का दर्दनाक अंत! भागने से मना किया तो प्रेमी ने की हत्या | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T21:00:23+00:00

Rabri devi आवास से हटी नेम प्लेट, समर्थक ले गए साथ! #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T20:50:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers