ऑस्ट्रेलिया में अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, PM मोदी को दौरे से पहले मिली धमकी; जांच में जुटी मेलबर्न पुलिस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 जुलाई को प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. मेलबर्न में आयोजित 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया जान से मारने की धमकी मिली है. इसके बाद से ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस (AFP) जांच में जुट गई है.
'सामने जाएगी कि पीछे मांरू...', वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की बातचीत स्टंप माइक में हुई कैद, वीडियो वायरल
IND vs ENG: भारतीय टीम के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर इतिहास रच दिया है. वैभव अब भारत की ओर से इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ वैभव को डेब्यू का मौका मिला और ओपनिंग की जिम्मेदारी भी दी गई. अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने उतरें. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच एक खास मोमेंट देखने को मिला. दरअसल अभिषेक और वैभव के बीच जो बीतचीत हुई वो स्टंप माइक में कैद हो गई.
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की बातचीत स्टंप माइक में हुई कैद
इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में खेली जा रही दूसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया की पारी का आगाज किया. दोनों बल्लेबाजों ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई. इस दौरान अभिषेक शर्मा और वैभव के बीच हुई बातचीत स्टंप माइक में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
वीडिया में, अभिषेक शर्मा- "सामने जाएगी (गेंद) कि पीछे मांरू? क्या लगता है?"
वैभव सूर्यवंशी - "देख लो, डबल बाउंस (गेंद 2 बार टप्पा) हो रहा है क्योंकि, यह तेज नहीं है और बाउंस भी कम था."
Debut day, wise words ft. #VaibhavSooryavanshi ????️????#ENGvIND 2nd T20I ???? Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/OoWd7lUbEy
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 4, 2026
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल में रचा कीर्तिमान, ध्वस्त किया सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड























