Responsive Scrollable Menu

बंगाल के बीरभूम में होटल में आग लगी,4 की मौत:सावन सोमवार पर तारापीठ पहुंचे श्रद्धालु होटल में रुके थे

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक होटल में आग लग गई। हादसे में चार लोगों की मौत गई। जानकारी के मुताबिक, सावन सोमवार के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु तारापीठ पहुंचे थे। वे यहां की एक होटल में रुके हुए थे। सुबह जब वे सो रहे थे तभी करीब 4 बजे होटल में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और होटल में फंसे श्रद्धालुओं को निकाला जा रहा है। खबर अपडेट की जा रही है।

Continue reading on the app

ट्रम्प ने PAK-सऊदी-तुर्किये के रक्षा समझौते पर खुशी जताई:बोले- तीनों देश मजबूती से अपनी रक्षा कर सकेंगे; एक पर हमला हुआ तो मिलकर जवाब देंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच हुए मक्का संयुक्त रक्षा समझौते का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस डील से तीनों देश मिलकर अपनी रक्षा ज्यादा मजबूती से कर सकेंगे। ट्रम्प ने रविवार को ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मुझे बहुत खुशी है कि पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने आखिरकार मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए। इससे पता चलता है कि मिडिल-ईस्ट एकजुट हो रहा है और देश अब ज्यादा मजबूती से अपनी रक्षा कर सकेंगे।” ट्रम्प ने तीनों देशों के नेताओं को बधाई देते हुए डील को “बड़ा, साहसी और अहम पहला कदम” बताया। एक पर हमला हुआ तो तीनों साथ देंगे इस समझौते पर 7 अगस्त को मक्का में हस्ताक्षर हुए थे। समझौते पर सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हस्ताक्षर किए। इसके मुताबिक, पाकिस्तान, सऊदी अरब या तुर्किये में से किसी एक पर हमला होता है तो उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। यानी किसी एक देश पर हमला होने पर बाकी दोनों देश उसके साथ खड़े होंगे। डील का मकसद तीनों देशों के बीच सैन्य और सुरक्षा सहयोग बढ़ाना है। एर्दोगन बोले- आगे और देश जुड़ सकते हैं एर्दोगन ने कहा है कि आगे दूसरे देश भी इस रक्षा व्यवस्था का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने खास तौर पर मिस्र के जुड़ने की संभावना बताई है। एर्दोगन ने कहा कि यह समझौता दुनिया को एक अहम संदेश देता है। भारत की भी इस डील पर नजर भारत ने कहा है कि वह इस समझौते के असर की समीक्षा कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि भारत इसे अपनी सुरक्षा और क्षेत्रीय शांति के नजरिए से देख रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अपने हितों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं 'जायंट किलर' आयुष शेट्टी? जिन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 को हराकर बैडमिंटन की दुनिया में मचाया तहलका

BWF World Championships: वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के पहले ही दिन भारत के आयुष शेट्टी ने उलटफेर कर सनसनी मचा दी. आयुष पहले दौर के मुकाबले में दुनिया के नंबर-1 चीनी शटलर शी यू की को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. शी इस प्रतियोगिता के मौजूदा चैंपियन थे. ऐसे में आइए जानते हैं शी यू की को हराने वाले कौन हैं आयुष शेट्टी. Tue, 18 Aug 2026 07:38:58 +0530

  Videos
See all

Trump calls North Korea 'unthreatening' after reducing military drills with South Korea | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T02:43:14+00:00

होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा बयान | Middle East Crisis | Breaking News | Strait Of Hormuz | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T02:42:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers