पाकिस्तान क्रिकेट में फिर तख्तापलट! शान मसूद से कप्तानी छीनकर इस 31 साल के बल्लेबाज को बनाया कैप्टन
Pakistan Cricket : पाकिस्तान क्रिकेट में कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने फिर एक बार बड़ा फैसला लिया है. अब एक बार पाकिस्तान क्रिकेट में तख्तापलट होने को तैयार है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान शान मसूद को कप्तानी से हटाने का फैसला किया जा चुका है. उनकी पहले पर एक ऐसे खिलाड़ी को कप्तान बनाया जाने वाला है, जो पहले टेस्ट कप्तानी पाकिस्तान के लिए कर चुका है.
पीसीबी शान मसूद से छिनेगा टेस्ट कप्तानी
पीसीबी ने जिस कप्तान को हटाकर शाम मसूद को टेस्ट की कप्तानी सौंपी थी, आज एक बार फिर उसी कप्तान को कप्तानी सौंपने के लिए शान मसूद से कप्तानी छिनने को तैयार है. समय का पहिया एक बार फिर से घूम गया है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी एक बार फिर से 31 वर्षीय स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को मिलने वाली है.
बाबर आजम फिर बनेंगे पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान
पाकिस्तान से सामने आ रही तमाम रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बाबर आजम को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टेस्ट कप्तान बनाने के लिए तैयार है. पाकिस्तान क्रिकेट द्वारा आज यानी 4 जुलाई (शनिवार) को ही शान मसूद को टेस्ट कप्तानी से हटाने का ऐलान किया जा सकता है. इसके साथ ही बाबर आजम के फिर से एक बार पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बनने का ऐलान किया जा सकता है.
???? BREAKING: Babar Azam set to return as Pakistan Test Captain! ????
— Muhammad Areeb Uddin Sheikh Areeb Cricket World (@areeb_7official) July 4, 2026
PCB has removed Shan Masood from Test captaincy, Official announcement expected soon.
Babar Azam — Previous Test Captaincy Record:
Matches: 20
Won: 10
Lost: 6
Drawn: 4
Win %: 50.00%
Appointed in Nov… pic.twitter.com/Ft54Se3BAi
मोहसिन नकवी ने दी बाबर आजम को हरी झंडी
आपको बता दें कि, तमाम रिपोट्स में दावा किया गया है कि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बाबर आजम को पाकिस्तान का नया टेस्ट कप्तान बनाने की मंज़ूरी दे दी है. औरंगजेब यूनिस ने इस बात का अपनी रिपोट में दावा किया है, जो पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड से करीबी तौर पर जुड़े हुए हैं.
???? BREAKING: Mohsin Naqvi has agreed on appointment of Babar Azam as new test captain.
— Ahmad Haseeb (@iamAhmadhaseeb) July 4, 2026
The official announcement will be made on Monday. The final decision could come today as well after consultation with Babar.
Only Babar’s acceptance is left, we might see King in power again! pic.twitter.com/f4LgRVHzc5
बाबर आजम का टेस्ट करियर
बाबर आजम ने 2016 में पाकिस्तान के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक पाकिस्तान के लिए कुल 60 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 114 पारियों में 42.7 की औसत और 55.0 की स्ट्राइक रेट के साथ 4481 रन बनाए हैं. बाबर के बल्ले से अब तक 9 टेस्ट शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं. बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में 527 चौके और 24 छ्क्के लगाए हैं. वो टेस्ट क्रिकेट में टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं.
शान मसूद का टेस्ट करियर
बाबर आजम के बाद शान मसूद को पाकिस्तान टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था लेकिन उनका बतौर कप्तान कार्यकाल निराशाजनक रहा और अब शान मसूद को हटाने का प्लान तैयार कर लिया गया है. शान मसूद ने पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट मैचों की 48 पारियों में 6 शतक और 14 अर्धशतकों के साथ 2653 रन बनाए हैं. इस दौारन उनका औसत 30.5 और स्ट्राइक रेट 52.6 का रहा है. उनके बल्ले से अब तक 256 चौके और 26 छक्के भी निकले हैं.
ये भी पढ़ें : बारिश की भेंट चढ़ा महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल तो ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड कौन बनेगा चैंपियन? जानें लंदन की वेदर रिपोर्ट
आतंकी को बताया शहीद और अलगाववादी को स्वतंत्रता सेनानी…जम्मू-कश्मीर की स्कूली किताब पर विवाद




News Nation












.jpg)




