गाजा शांति योजना को रफ्तार, मिस्र में हमास नेता से मिले अमेरिकी दूत कुशनर
गाजा में जारी संघर्ष को कम करने के लिए एक बार फिर से कोशिशें शुरू हो गई हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दामाद और मिडिल ईस्ट मामलों के दूत जेरेड कुशनर ने मिस्र में हमास के नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान गाजा में युद्धविराम और ट्रंप प्रशासन की ओर से तैयार किए जा रहे शांति रोडमैप को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई.
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों का हवाला देते हुए बताया है कि रविवार (स्थानीय समय) को मिस्र के अल-अलामीन में अमेरिकी दूत जेरेड कुशनर और हमास नेता खलील अल-हया के बीच बैठक हुई. यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब मध्यस्थ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा शांति पहल को फिर से शुरू करने की कोशिशें तेज कर रहे हैं. इस बैठक को गाजा में शांति बहाली और आगे की राजनीतिक व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









.jpg)