राजस्थान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बालोतरा के पचपदरा में देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों, घरेलू गैस, भारत की वैश्विक कूटनीति और राजस्थान के विकास को लेकर कई अहम बातें कहीं। पीएम ने कहा कि वैश्विक युद्ध और ऊर्जा संकट के बावजूद भारत ने बेहतर प्रबंधन के जरिए आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने दिया।
पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 12 बजे बालोतरा के पचपदरा पहुंचे, जहां उन्होंने रिफाइनरी के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और विशेषज्ञों से चर्चा की। इसके बाद देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी का औपचारिक उद्घाटन किया। इसी कार्यक्रम में जयपुर मेट्रो फेज-2 की आधारशिला भी वर्चुअल माध्यम से रखी गई।
#WATCH | Balotra, Rajasthan | On fuel shortages in India amid the West Asia conflict, Prime Minister Narendra Modi says, "The country did not recover from such an unexpected challenge merely by chance. The success of the visionary policies we have been implementing for a decade… pic.twitter.com/kubGOCQYGP
ऊर्जा संकट पर बोले पीएम मोदी अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल के वैश्विक संघर्षों के कारण दुनिया ऊर्जा संकट से गुजरी। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सही निर्णय नहीं लिए जाते तो घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 2,000 रुपये तक पहुंच सकती थीं। हालांकि भारत सरकार के बेहतर प्रबंधन और रणनीति के कारण उपभोक्ताओं को राहत मिली और गैस की कीमतें नियंत्रित रहीं।
भारत की कूटनीति की सराहना प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट के समय भारत की विदेश नीति और वैश्विक संबंध बेहद उपयोगी साबित हुए। उन्होंने बताया कि भारत पहले जहां लगभग 25-26 देशों से ऊर्जा आयात करता था, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 40 देशों तक पहुंच चुकी है। इससे ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने में मदद मिली।
राजस्थान के विकास पर जोर पीएम मोदी ने राजस्थान में जल संकट और बुनियादी ढांचे के विकास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल परियोजनाओं की घोषणा नहीं करती, बल्कि उन्हें समय पर पूरा भी करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई रिफाइनरी और अन्य विकास परियोजनाएं राजस्थान की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देंगी और रोजगार के अवसर बढ़ाएंगी।
रिफाइनरी हादसे का भी किया जिक्र प्रधानमंत्री ने अप्रैल में रिफाइनरी में हुई आग की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद परियोजना को तेजी से तैयार किया गया। उन्होंने इसे नए भारत की कार्य संस्कृति और संकल्प शक्ति का उदाहरण बताया।
England Players Viagra: मेक्सिको के खिलाफ राउंड ऑफ 16 के नॉकआउट मुकाबले से पहले वर्ल्ड कप के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है. 7,350 फीट की ऊंचाई और कम ऑक्सीजन से निपटने के लिए इंग्लैंड के खिलाड़ियों द्वारा वियाग्रा का सहारा लेने की अनोखी चर्चा गर्म है. खेल विज्ञान के इस अजीबोगरीब उपाय और थॉमस ट्यूशेल की रणनीति ने सबको चौंका दिया है. आखिर क्या है इसके पीछे की वैज्ञानिक वजह और इस पर विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA) का नियम क्या कहता है? जानिए. Sat, 4 Jul 2026 16:58:32 +0530