Selena Gomez: टेलर स्विफ्ट की रिहर्सल डिनर पार्टी में छा गईं सेलेना गोमेज़, स्ट्रैपलेस ब्लैक गाउन में लूटी लाइमलाइट!
Selena Gomez Black Strepless Gown Look: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की शादी से पहले हुई रिहर्सल डिनर पार्टी सुर्खियों में रही। इस खास मौके पर टेलर की सबसे करीबी दोस्त और हॉलीवुड सिंगर-एक्ट्रेस सेलेना गोमेज़ का शानदार लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ब्लैक गाउन में दिखीं स्टाइलिश
रिहर्सल डिनर के लिए सेलेना गोमेज़ ने मशहूर फैशन ब्रांड ऑस्कर डी ला रेंटा का स्ट्रैपलेस ब्लैक गाउन पहना था। गाउन पर फूलों के डिजाइन वाली लेस बनी हुई थी, जो इसे और भी खूबसूरत बना रही थी। इस गाउन का फिटेड डिजाइन सेलेना पर काफी जंच रहा था। वहीं, हाई स्लिट और हल्की ट्रांसपेरेंट डिटेल ने उनके लुक में ग्लैमरस टच जोड़ दिया।
जूलरी और हील्स ने बढ़ाई खूबसूरती
सेलेना के इस लुक को स्टाइलिस्ट एरिन वॉल्श ने तैयार किया था। उन्होंने ब्लैक गाउन के साथ जिमी चू की ब्लैक हील्स पहनी। इसके अलावा डायमंड ईयररिंग्स, डायमंड रिंग और दूसरी खूबसूरत जूलरी ने उनके पूरे लुक को और खास बना दिया।
मेकअप भी रहा शानदार
सेलेना ने इस मौके पर सॉफ्ट और सिंपल मेकअप किया। उन्होंने विंग्ड आईलाइनर, हल्का स्मोकी आई मेकअप, गुलाबी ब्लश और न्यूड शेड की लिपस्टिक लगाई। वहीं, बालों को हाई बन में बांधा, जिससे उनका स्ट्रैपलेस गाउन और भी खूबसूरत लग रहा था।
टेलर की सबसे करीबी दोस्तों में हैं सेलेना
सेलेना गोमेज़ और टेलर स्विफ्ट की दोस्ती कई साल पुरानी है। दोनों हॉलीवुड की सबसे मशहूर बेस्ट फ्रेंड्स में गिनी जाती हैं। ऐसे में टेलर की शादी के जश्न में सेलेना का शामिल होना फैंस के लिए भी खास रहा।
शादी से पहले हुई खास पार्टी
शादी से एक दिन पहले टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए रिहर्सल डिनर रखा था। इस पार्टी में कई बड़े हॉलीवुड सितारे शामिल हुए, जिनमें सेलेना गोमेज़ भी थी।
यह भी पढ़े- एक दूसरे के हुए Taylor Swift और Travis Kelce: मैडिसन स्क्वायर गार्डन में 1100 मेहमानों के बीच रचाई शादी; ऐसा रहा कपल का वेडिंग लुक
Satluj: दिलजीत दोसांझ की 'पंजाब '95' का बदला नाम, ओटीटी पर फिल्म की गई रिलीज
Satluj: मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा पर आधारित दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को CBFC सर्टिफिकेशन और भारत में रिलीज को लेकर लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी है। फाइनली फिल्म को अब ओटीटी पर रिलीज खर दिया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol