वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल डेब्यू के संकेत दिए:इंस्टा स्टोरी में न्यू चैप्टर लिखा; आज भारत और इंग्लैंड में दूसरा टी-20 मैच
वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया से इंटरनेशनल डेब्यू के संकेत दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की। इसमें अपने फोटो के साथ ‘New Chapter’ लिखा। वैभव के इस पोस्ट के बाद इंटरनेशनल डेब्यू के कयास लगाए जाने लगे हैं। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने उनके डेब्यू पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज शाम 7 बजे मैनचेस्टर में खेला जाएगा। गेंदबाजी कोच बोले- टीम ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती भारत के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल ने एक दिन पहले कहा, ‘दूसरे मुकाबले से टीम ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती। अभिषेक शर्मा टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। हमें कोचिंग स्टाफ के तौर पर खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना जरूरी है।’ वैभव को डेब्यू नहीं कराने पर पूर्व क्रिकेटर भड़के वैभव इस समय भारतीय टीम के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर हैं। आयरलैंड के खिलाफ उनके डेब्यू की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आयरलैंड में भारतीय टीम सीरीज हार गई। ओपनर अभिषेक और संजू खास प्रदर्शन नहीं कर सके। इससे इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में वैभव के डेब्यू की उम्मीद फिर बढ़ गई। लेकिन, उन्हें चांस नहीं मिला। इस पर सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने नाराजगी जताई थी। वैभव सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में चुने गए वैभव 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं। उन्होंने इस मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शेफाली पहली बार 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुनी गई थीं, जबकि सचिन को 16 साल 194 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में मौका मिला था। वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली BCCI की ओर से वैभव को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली। थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु ने उन्हें जर्सी दी। सूर्यवंशी ने पहले रघु के पैर छूकर प्रणाम किया, फिर जर्सी ली। वैभव को ICC की चाइल्ड सेफगार्डिंग पॉलिसी के तहत इंग्लैंड दौरे पर अलग चेंजिंग रूम दिया गया। उनकी फैमिली को भी टीम होटल में ठहरने की अनुमति मिली। श्रीलंका के खिलाफ 11 गेंद में फिफ्टी लगाई पिछले महीने वैभव ने ट्राई सीरीज के फाइनल में इंडिया-ए की ओर से श्रीलंका-ए के खिलाफ 11 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी, जो लिस्ट-ए क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी है। IPL 2026 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा और उन्होंने एक शतक भी लगाया। ----------------------------------------------------- भारत के इंग्लैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए… भारत-इंग्लैंड दूसरे टी-20 में भी बारिश के आसार, मैनचेस्टर में आज 55% चांस भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार शाम 7 बजे मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच की तरह इस मुकाबले में भी बारिश खेल बिगाड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 55% तक बारिश की संभावना है। सीरीज का पहला मुकाबला भी बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। पढ़ें पूरी खबर
स्पोर्ट्स अपडेट:अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में सुरक्षा घेरा तोड़ फैन ग्राउंड में घुसा, FIDE ने पूर्व व्लादिमीर क्रामनिक को सस्पेंड किया
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग 2026 में शुक्रवार को बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स और मिस ऐनक नाइट्स के मैच के दौरान एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में पहुंच गया। उसने फील्डिंग कर रहे रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप उतारी और लेकर भाग गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसका पीछा किया। ड्रैगन्स 114 रन पर सिमटी बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए। टीम के लिए अजीजुल्ला मियाखिल ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। मिस ऐनक नाइट्स की ओर से मुजीब उर रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। गुरबाज और तनिवाल ने दिलाई आसान जीत 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिस ऐनक नाइट्स ने 10वें ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। खालिद तनिवाल ने 22 गेंदों में 53 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं रहमनुल्लाह गुरबाज ने 30 गेंदों में 52 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 51 गेंदों में 102 रन की साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिलाई। ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… क्रामनिक एक साल के लिए सस्पेंड शतरंज की सर्वोच्च संस्था FIDE ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है। उन पर अमेरिकी ग्रैंडमास्टर डेनियल नारोडिट्स्की समेत कई खिलाड़ियों पर बिना पर्याप्त सबूत के चीटिंग के आरोप लगाने का दोष सिद्ध हुआ। अनुशासन नियमों के उल्लंघन का मामला FIDE के अनुशासन पैनल ने कहा कि क्रामनिक ने सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर कई खिलाड़ियों पर चीटिंग के आरोप लगाए, लेकिन उनके समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य पेश नहीं किए। पैनल ने इसे महासंघ के अनुशासन और साइबर बुलिंग संबंधी नियमों का उल्लंघन माना। फैसले के खिलाफ करेंगे अपील क्रामनिक ने एसोसिएटेड प्रेस को भेजे ईमेल में कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखा कि उन्हें भरोसा है कि यह फैसला पलट जाएगा। साथ ही कहा कि अपनी प्रतिष्ठा बहाल करने के लिए वे सभी कानूनी विकल्प अपनाएंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others