LIC HFL Result 2026 OUT: जूनियर असिस्टेंट का रिजल्ट जारी, यहां देखें आपका नाम और इंटरव्यू डेट
LIC HFL Result 2026 OUT: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC HFL) ने जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए हजारों उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उन्हें अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 180 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। यह परीक्षा 6 जून 2026 को आयोजित की गई थी।
रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के नाम और अन्य जरूरी विवरण शामिल हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परिणाम की जांच करने के बाद आगे की चयन प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दें।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं—
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध LIC HFL Junior Assistant Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- सूची में अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
- भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
जुलाई के तीसरे सप्ताह में हो सकता है इंटरव्यू
रिजल्ट जारी होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना होगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इंटरव्यू का आयोजन जुलाई 2026 के तीसरे सप्ताह में किए जाने की संभावना है।
हालांकि, इंटरव्यू की सटीक तारीख और स्थान की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
चयनित उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
रिजल्ट देखने के बाद उम्मीदवार अपने नाम, रोल नंबर और अन्य विवरणों की जांच अवश्य करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित विभाग से संपर्क करें। साथ ही इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी तैयारियां समय रहते पूरी कर लें ताकि चयन प्रक्रिया के अगले चरण में किसी तरह की परेशानी न हो।
Viral Video: ये तो धोखा हो गया! मैच के बीच मैदान में घुसा फैन, मौका लगते ही रहमानुल्लाह गुरबाज की कैप ले उड़ा
अफगानिस्तान की शपागीजा क्रिकेट लीग 2026 के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों तक सभी को हैरान कर दिया। विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज के साथ मैच के दौरान एक फैन ने ऐसी हरकत कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
यह घटना शुक्रवार को खोस्त के रहमत वली मसूर क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मिस ऐनाक नाइट्स और बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स के मुकाबले के दौरान हुई। खेल कुछ देर के लिए रुका हुआ था, तभी एक दर्शक सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे मैदान में पहुंच गया। सबको लगा कि फैन गुरबाज के साथ सेल्फी लेगा या ऑटोग्राफ मांगेगा, लेकिन उसने अचानक गुरबाज की कैप छीन ली और तेजी से मैदान से भाग निकला। यह देखकर खिलाड़ी, अंपायर और स्टेडियम में मौजूद दर्शक कुछ पल के लिए हैरान रह गए।
Fan steals Rahmanullah Gurbah’s Cap mid match ???? #Cricket pic.twitter.com/tpb6gkuTNf
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) July 3, 2026
गुरबाज की कैप ले भागा फैन
सुरक्षाकर्मी तुरंत उस फैन के पीछे दौड़े। लेकिन तब तक वह काफी दूर निकल चुका था। इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे खास बात यह रही कि गुरबाज बिल्कुल भी नाराज नहीं हुए। उन्होंने मुस्कुराते हुए इस घटना को हल्के-फुल्के अंदाज में लिया। उनके साथी खिलाड़ी भी इस वाकये पर हंसते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने के बाद क्रिकेट फैंस ने भी गुरबाज के रवैये की खूब तारीफ की।
गुरबाज ने टीम को दिलाई जीत
मैदान पर हुई इस अजीब घटना का गुरबाज की बल्लेबाजी पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को आसान जीत दिलाई।
टॉस जीतकर गुरबाज ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनकी टीम के गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित करते हुए बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स को 19.3 ओवर में सिर्फ 114 रन पर समेट दिया। जियाउर रहमान और मुजीब उर रहमान ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि खलील गुरबाज और नूरिस्तानी ओमरजई ने 2-2 विकेट हासिल किए। ड्रैगन्स की ओर से अजीजुल्लाह मियाखिल ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए।
115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिस ऐनाक नाइट्स ने सिर्फ 9.4 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। गुरबाज और खालिद तनीवाल ने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई। इस जीत के साथ मिस ऐनाक नाइट्स पांच टीमों वाली लीग में दो मैचों के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं, गुरबाज अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ-साथ मैदान पर हुई इस अनोखी घटना और अपने शानदार बर्ताव की वजह से भी सुर्खियों में छा गए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi